मोहन यादव और योगी आदित्यनाथ काशी में साथ, कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे
वाराणसी।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने काशी पहुंचेंगे। वह सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां दर्शन-पूजन के बाद कॉरिडोर का भ्रमण करेंगे। इसके बाद वे होटल रमाडा जाएंगे और एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद बरेका में विक्रमोत्सव महानाट्य मंचन की तैयारियों का अवलोकन करेंगे और प्रेसवार्ता करेंगे।बरेका में विक्रमोत्सव महानाट्य मंचन 3 अप्रैल से शुरू होगा। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे और मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे। मंगलवार को एमपी सीएम की यात्रा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के अध्ययन भ्रमण से होगी, जहां तीर्थ क्षेत्र में विकसित क्राउड फ्लो मैनेजमेंट, अधोसंरचना लेआउट और तीर्थयात्रियों के प्रबंधन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जाएगा।इसके बाद एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026 में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं, पारंपरिक शिल्प, ओडीओपी और जीआई टैग उत्पादों, कृषि एवं खाद्य उत्पादों, निवेश अवसरों और पर्यटन संभावनाओं को साझा मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।सम्मेलन में उत्पादन, बाजार और पहचान से जुड़े विभिन्न आयामों पर केंद्रित संवाद स्थापित होगा।सम्मेलन स्थल पर प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश के ओडीओपी उत्पाद, जीआई टैग हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्त्र, औद्योगिक क्षमताएं और पर्यटन संभावनाएं प्रदर्शित की जाएंगी।यह प्रदर्शनी राज्य की आर्थिक और सांस्कृतिक विविधता को एक ही मंच पर पेश करते हुए निवेशकों और प्रतिभागियों को प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने का कार्य करेगी। सम्मेलन के मुख्य सत्र में निवेश, औद्योगिक सहयोग और ओडीओपी आधारित अर्थव्यवस्था पर केंद्रित चर्चा होगी।


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला