सुरक्षाबलों की सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी, नक्सलियों का डंप पकड़ा गया
अंबागढ़ | 31 मार्च की नक्सलवाद समाप्ति की डेडलाइन से ठीक एक दिन पहले आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के बीहड़ जंगलों में पुलिस और ITBP की संयुक्त टीम ने नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद किया है. सुबह की पहली किरण के साथ पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह के नेतृत्व में डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम कलवर कोवाचीटोला उइकाटोला के बीच के जंगलों में पहुंची. यहां की घनी झाड़ियों में नक्सली गतिविधियों के इनपुट मिलने पर यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था |
मोहला-मानपुर के जंगलों में नक्सलियों का डंप किया बरामद
AK-47 और INSAS राइफल समेत बड़ा हथियार डंप बरामद सर्च के दौरान पुलिस बल को नक्सलियों द्वारा छिपाया गया बड़ा डंप मिला. इसमें 1 AK-47 राइफल, 1 INSAS राइफल, तथा संबंधित मैगजीन शामिल हैं. यह बरामदगी नक्सलियों की सक्रियता और हिंसक घटनाओं की संभावनाओं को दर्शाती है |
एसपी ने की ऑपरेशन की पुष्टि
एसपी ने की ऑपरेशन की पुष्टि एसपी वायपी सिंह ने बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि, स्थान को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और एरिया डोमिनेशन तथा विस्तृत सर्च अभियान जारी है |
CC मेंबर सोमन्ना ने किया सरेंडर
नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आंध्र-ओडिसा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी के प्रमुख, CC मेंबर चेल्लुरी नारायण उर्फ सोमन्ना ने अपने 8 साथियों के साथ आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. सोमन्ना पर 20 लाख का इनाम था.मिली जानकारी के मुताबिक, सोमन्ना AOB (आंध्र-ओडिशा बॉर्डर) राज्य समिति का प्रमुख सदस्य था. इसके साथ ही वह केंद्रीय क्षेत्रीय समिति (CRC) की तीसरी कंपनी का कमांडर भी रहा है. शीर्ष माओवादी लीडर गजरला रवि और अरुणा की मौत के बाद इस क्षेत्र में माओवादी संगठन की बागडोरसोमन्ना के पास ही थी. वहीं आज डेडलाइन के पहले सोमन्ना ने अपने 8 साथियों के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया |


PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी, इच्छुक उम्मीदवार जल्द करें आवेदन
आईपीएल विवाद: ललित मोदी ने BCCI से की बड़ी मांग
मंटुरोव की भारत यात्रा: कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत
डेढ़ लाख शिक्षकों को फायदा, चौथी क्रमोन्नति का आदेश जारी
माता के दरबार में वर्दीधारी का भक्ति भाव, लोगों ने सराहा
AIMIM की पहली लिस्ट सामने: 12 उम्मीदवारों के नाम और सीटें तय
AAP नेता राघव चड्ढा बोले, खामोशी के बावजूद नहीं मानी हार
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद