आईपीएल में मुंबई इंडियंस का कोलकाता पर भारी रिकॉर्ड
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच के साथ आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई इंडियंस ने इस टीम के विरुद्ध 24 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि केकेआर सिर्फ 11 ही मैच जीत सकी है।
मुंबई का रहा है दबदबा
मुंबई इंडियंस ने केकेआर के खिलाफ साल 2008 और 2009 में खेले गए सभी चार मैच अपने नाम किए थे। इसके बाद साल 2010 में मुंबई इंडियंस को दो में से एक मैच में हार का सामना करना पड़ा। साल 2011 में दोनों ही मुकाबले मुंबई इंडियंस ने जीते। साल 2012 में मुंबई इंडियंस को एक हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मुकाबले में जीत दर्ज की। साल 2013 में मुंबई इंडियंस ने दोनों मुकाबलों को अपने नाम किया। साल 2014 और 2015 में दोनों टीमें चार मुकाबलों में आमने-सामने रहीं, जिसमें केकेआर ने तीन मैच अपने नाम किए।
दोनों टीमों ने जीते कितने खिताब?
साल 2016 से 2018 के बीच मुंबई इंडियंस ने सभी सात मैच जीते। साल 2019 उसे केकेआर के खिलाफ दो में से एक मुकाबला गंवाना पड़ा। साल 2020 में इस टीम ने दोनों मैच अपने नाम किए। साल 2021 में दोनों टीमों के बीच 1-1 से बराबरी रहीं। पिछले चार सीजन को देखें, तो दोनों टीमों ने कुल छह मैच खेले, जिसमें चार मुकाबले केकेआर के नाम रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं। इस टीम ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का सीजन जीता था। वहीं, केकेआर तीन बार (2012, 2014 और 2024) इस ट्रॉफी को अपने नाम कर चुकी है।
दोनों टीमें:
मुंबई इंडियंस: रॉबिन मिंज, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रेयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राज बावा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, मिचेल सैंटनर, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डिकॉक, एएम गजनफर, रघु शर्मा, मयंक रावत, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मोहम्मद सलाउद्दीन इजहार।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, फिन एलेन, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा।


अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 प्रत्याशियों के नाम घोषित
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज