पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार
राज्य में संचालित प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इस योजना के माध्यम से दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों में रहने वाले पात्र हितग्राहियों को आवास सहित बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है।
सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मलंगवा खुर्द की निवासी भेन्दकी के जीवन में भी इस योजना ने नई उम्मीद जगाई है। वर्षों तक कच्चे और जर्जर मकान में रहने के बाद अब उन्हें पक्का आवास उपलब्ध हुआ है, जिससे उन्हें सुरक्षित जीवन का आधार मिला है। पूर्व में कच्चे मकान में रहने के कारण विशेषकर बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने और दीवार गिरने का भय बना रहता था। अब पक्का घर मिलने से इन समस्याओं से राहत मिली है और उनका जीवन अधिक सुरक्षित हो गया है।
अकेले जीवन यापन कर रहीं भेन्दकी के लिए यह आवास केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन गया है। उन्होंने बताया कि अब उन्हें किसी प्रकार की असुरक्षा का भय नहीं है और जीवन पहले की तुलना में अधिक सहज हो गया है।योजना से लाभान्वित हितग्राहियों ने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री जनमन योजना का उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजातियों और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवास, स्वास्थ्य, बिजली और स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। राज्य में इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से हजारों हितग्राहियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।


अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 प्रत्याशियों के नाम घोषित
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज