सरगुजा में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का शुभारंभ
रायपुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के अंतर्गत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देशभर के जनजातीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, गुजरात, ओडिशा, मिजोरम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र सहित मेजबान छत्तीसगढ़ के कुल 144 पुरुष एवं महिला पहलवान भाग ले रहे हैं। यह आयोजन जनजातीय युवाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
चार दिवसीय यह प्रतियोगिता 28 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के मुकाबले प्रतिदिन तीन चरणों में आयोजित होंगे—प्रथम चरण प्रातः 08:00 से 09:00 बजे तक, द्वितीय चरण प्रातः 11:00 से दोपहर 02:00 बजे तक तथा तृतीय चरण सायं 04:00 बजे से खेल समाप्ति तक।
इस आयोजन का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स एवं प्रसार भारती के माध्यम से किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के दर्शक भी इस खेल महाकुंभ का आनंद ले सकेंगे।
खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा एवं सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए हैं। सरगुजा जिला इस आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है और अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति के साथ खिलाड़ियों के स्वागत को तत्पर है।


अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 प्रत्याशियों के नाम घोषित
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज