CM मोहन यादव करेंगे उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
इंदौर| इंदौर एयरपोर्ट को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. इंदौर एयरपोर्ट का T-1 टर्मिनल बनकर तैयार हो गया है. 29 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस टर्मिनल का लोकार्पण करेंगे. इंदौर एयरपोर्ट का T-1 टर्मिनल 50 करोड़ की लागत से बनाया गया है. इस टर्मिनल के बनने से एयरपोर्ट में कई खासियत और सुविधाएं बढ़ जाएंगी|
सालाना 50 लाख हो जाएगी एयरपोर्ट के यात्रियों की संख्या
50 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट पर बना T-1 टर्मिनल लगभग 6 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है. अभी तक इंदौर एयरपोर्ट पर सालाना 40 लाख यात्री आते थे. लेकिन अब एयरपोर्ट पर बने इस नए टी-1 टर्मिनल के लोकार्पण के बाद यहां सालाना आने वाले हवाई यात्रियों की 50 तक पहुंच जाएगी|
इसके अलावा ज्यादा यात्रियों के आने से एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में यात्रियों को बैठने की जगह नहीं मिल पाता थी. लेकिन अब इस नए टर्मिनल से एयरपोर्ट पर 200 अतिरिक्त सीटें जोड़ी गई हैं. वहीं T-1 टर्मिनल पर UDAN कैफे, फ्री वाई-फाई, Flybrary और ‘अवसर’ स्टॉल जैसी सुविधाएं लोगों को आकर्षित करेंगी|
‘सिंहस्थ’ के पहले पूरा हो जाएगा टर्मिनल-2 का काम
एयरपोर्ट पर T-1 टर्मिनल के बाद अब टर्मिनल-2 पर भी काम चल रहा है. बताया जा रहा है कि साल 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में टर्मिनल-2 का काम भी पूरा हो जाएगा. इसका बड़ा फायदा उज्जैन सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा. इससे श्रद्धालु इंदौर होकर आसानी से उज्जैन पहुंच सकेंगे|
टर्मिनल-2 में होंगी ये सुविधाएं
इंदौर एयरपोर्ट पर टर्मिनल-2 को 82 हजार वर्ग मीटर में बनाया जाएगा. बताया जा रहा है कि 2 सालों में ही नए टर्मिनल का काम पूरा कर लिया जाएगा. इस एयरपोर्ट के टर्मिनल में 14 चेक-इन काउंटर, 3 बोर्डिंग गेट, 3 लाउंज और 2 कन्वेयर बेल्ट की सुविधाएं शामिल होंगी. नए टर्मिनल निर्माण के पूरा होने पर एयरपोर्ट पर हर घंटे 6 हजार यात्री सफर करेंगे|


अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 प्रत्याशियों के नाम घोषित
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज