मार्च में बढ़े दाम, अब क्या होगा फैसला
भोपाल|मिडिल ईस्ट जंग की वजह से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) सिलेंडर को लेकर हर जगह पर मारा मारी देखने को मिल रही है. हाल ही में जंग शुरू होने के बाद ही सरकार ने भी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी थी. जिसमें कमर्शियल सिलेंडर में करीब 150 और घरेलू गैस सिलेंडर में 60 रुपए की बढ़ोत्तरी की है. गैस संकट के बीच एक बार फिर सबके मन में एक सवाल पैदा हो रहा है कि क्या 1 अप्रैल से एलपीजी के दाम बढ़ जाएंगे?
हर साल 1 अप्रैल से कई नियम बदल जाते हैं. एलपीजी के दाम भी अपडेट होंगे. यानी एलपीजी की कीमत में उतार-चढ़ाव होगा. हालांकि, सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है कि एलपीजी के दाम बढ़ेंगे या नहीं. लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए रेट में कटौती की उम्मीद काफी कम है. क्योंकि मिडिल ईस्ट की वजह से तेल और गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं. कई देशों में ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है|
कैसे तय होती है एलपीजी की कीमत
एलपीजी की कीमत कई फैक्टरों के आधार पर तय होती है. जैसे वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति, कच्चे तेल की कीमत, डॉलर का उतार-चढ़ाव, सब्सिडी, टैक्स, ट्रांसपोर्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन लागत भी अंतिम कीमत को प्रभावित करते हैं. अगर इनमें से किसी पर भी उतार-चढ़ाव बना रहे तो एलपीजी की कीमतें घट-बढ़ सकती हैं|
1 अप्रैल को क्या हो सकती है कीमत?
इन दिनों मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी हुई है. जंग की वजह से ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जहां से तेल और गैस निकलता था. उस रास्ते को ही बंद कर दिया है. जिसका असर दुनियाभर के देशों में देखने को मिल रहा है. तेल-गैस की कीमतें भी काफी तेजी से बढ़ी हैं. एलपीजी में भी 11 से 13 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है. ऐसे में अगर कुछ और दिनों तक जंग जारी रही, तो एलपीजी की कीमतें बढ़ सकती हैं. यानी कहा जा सकता है कि 1 अप्रैल को एलपीजी गैस की कीमत बढ़ाने के लिए भले ही तेल कंपनियों ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की हो, लेकिन जिस प्रकार से दुनियाभर में कीमतें बढ़ रही हैं, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में भी कीमतों पर इजाफा हो सकता है|


अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 प्रत्याशियों के नाम घोषित
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज