IMD ने जारी की चेतावनी, कई जिलों में गरज-चमक
रायपुर|छत्तीसगढ़ में मौसम फिर बदलने वाला है. फिलहाल प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है, जहां एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है. वहीं मौसम विभाग ने गरज-चमक, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. रायपुर में आंशिक बादल के साथ बारिश की संभावना है, तापमान 36°C और 25°C के आसपास रहेगा|
शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ के असर के कारण राज्य के मध्य और दक्षिणी इलाके में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है जबकि 28 और 29 मार्च को हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है|
फिलहाल राजनांदगांव सबसे गर्म
प्रदेश का अधिकतम तापमान फिलहाल सामान्य रहा. सबसे अधिक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश नहीं हुई|
आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, 27 मार्च को प्रदेश में आंधी चलने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कुछ जिलों में आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है. इसके बाद अगले दो दिनों में हवाओं की रफ्तार बढ़कर 40-50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है|
जानें राजधानी रायपुर का हाल
राजधानी रायपुर में मौसम का मिजाज भी बदला हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी वासियों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. हालांकि मौसम में बदलाव के कारण हल्के बादल छाए रहने की संभावना है. रायपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियम से ऊपर रहने की संभावना है|


एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान