कामदा एकादशी कब है? सुबह में भद्रा का साया, तो कैसे होगी पूजा, जानें तारीख, मुहूर्त, व्रत पारण का समय
कामदा एकादशी का व्रत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. यह चैत्र का अंतिम एकादशी व्रत है. इस बार की कामदा एकादशी पर भद्रा का साया है, इस भद्रा का वास धरती पर है, इसलिए इस समय में कोई शुभ कार्य न करें. कामदा एकादशी का व्रत रखकर भगवान पूजा की पूजा करने से पाप और दोष मिटते हैं, राक्षस योनि से मुक्ति मिलती है. आइए जानते हैं कि कामदा
एकादशी
कब है? कामदा एकादशी का मुहूर्त और पारण समय क्या है?
कामदा एकादशी 2026 तारीख
पंचांग के अनुसार, कामदा एकादशी के लिए चैत्र शुक्ल एकादशी तिथि का प्रारंभ 28 मार्च को सुबह 8 बजकर 45 मिनट से है. यह तिथि 29 मार्च को सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक है. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च दिन रविवार को है.
कामदा एकादशी 2026 मुहूर्त
जो लोग कामदा एकादशी का व्रत रखेंगे, वे भगवान विष्णु की पूजा सुबह में 7 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट के बीच कर सकते हैं. इस समय में लाभ-उन्नति मुहूर्त 09:20 ए एम से 10:53 ए एम तक है और उसके बाद अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त 10:53 ए एम से 12:26 पी एम तक रहेगा. उस दिन का ब्रह्म मुहूर्त 04:42 ए एम से 05:28 ए एम तक है, वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12:01 पी एम से 12:51 पी एम तक रहेगा.
कामदा एकादशी पर भद्रा का साया
इस साल कामदा एकादशी पर भद्रा का साया सुबह में 06:15 ए एम से है और इसका समापन सुबह 07:46 ए एम पर होगा.
कामदा एकादशी पर धृति योग
इस बार कामदा एकादशी के दिन धृति योग और अश्लेषा नक्षत्र है. धृति योग प्रात:काल से लेकर शाम 06:20 पी एम तक रहेगा, उसके बाद से शूल योग बनेगा. एकादशी पर अश्लेषा नक्षत्र प्रात:काल से लेकर दोपहर 02:38 पी एम तक है, उसके बाद से मघा नक्षत्र है.
कामदा एकादशी 2026 पारण समय
कामदा एकादशी व्रत का पारण 30 मार्च दिन सोमवार को किया जाएगा. व्रत पारण का समय सुबह में 6 बजकर 14 मिनट से सुबह 7 बजकर 9 मिनट के बीच है. पारण वाले दिन द्वादशी का समापन सुबह 07:09 ए एम पर होगा.


काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल