उत्तर प्रदेश में व्यवसायिक माहौल को सुरक्षित बनाने की पहल
राजधानी लखनऊ| में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उद्योगों के संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर, कहीं ट्रेड यूनियन या अन्य किसी नाम पर उद्योगों को बाधित करने की कोशिश की जाती है, तो वे स्वयं संज्ञान लेते हैं। जरूरत पड़ने पर रात में ही संबंधित डीएम-एसपी को निर्देश देकर ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराते हैं।
सीएम ने कहा कि अपराधी या माफिया कोई भी हो, अगर उसने कहीं दुस्साहस किया तो वह यमराज के पास जाने के लिए अपना टिकट काट रहा है। मुख्यमंत्री ने ये बातें सीएम निवेश मित्र-3.0 सिंगल विंडो सिस्टम के शुभारंभ के मौके पर कहीं।
2012-17 के बीच मात्र 16 एलओसी, 9 वर्षों में 3367 जारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में हुए इंसेंटिव वितरण कार्यक्रम से औद्योगिक विकास को नई गति मिली है। इस दौरान विनिर्माण, ऑटोमोबाइल, सीमेंट, बायोप्लास्टिक, आयरन एंड स्टील, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित विभिन्न क्षेत्रों की 85 परियोजनाओं को लेटर ऑफ कंफर्ट और अर्हता प्रमाणपत्र के आधार पर कुल 2781 करोड़ 12 लाख रुपये की सब्सिडी वितरित की गई।
उन्होंने बताया कि जहां 2012 से 2017 के बीच मात्र 16 एलओसी (आशय पत्र) जारी हुए थे। वहीं पिछले 9 वर्षों में 3367 एलओसी जारी किए गए हैं।


लखीमपुर खीरी में ऐतिहासिक कदम, थारू समुदाय को मिली जमीन की मालिकाना हकदारी
अनफ्रीज फंड्स को लेकर बढ़ी कूटनीतिक हलचल, सच्चाई पर बना संशय
पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए जुआरी, घरों से निकालकर थाना पहुंचाया
बंगाल में BJP की जीत का दावा, अमित शाह का आक्रामक अंदाज
CCTV में कैद हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक घायल
वार्ड अध्यक्षों की सूची पर विवाद, PCC ने लिया बड़ा फैसला
MI में रोहित का सफर 15 साल का, हार्दिक ने कही दिल छू लेने वाली बात
1089 दिन का इंतजार खत्म, बिश्नोई ने कोहली को किया आउट
‘ईरान सिर्फ बातचीत के लिए जिंदा है’, ट्रंप की धमकी से बढ़ा तनाव
बड़ी सौगात: जल निगम की परियोजनाओं से गांव-गांव पहुंचेगा पानी