परिवार में खुशियों का माहौल, हर तरफ से मिल रहीं बधाइयां
भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और स्क्वॉश स्टार दीपिका पल्लीकल के घर बेटी का जन्म हुआ है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। कपल ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमारे दिलों में दुआओं और शब्दों से परे शुक्रिया के साथ, हम खुशी-खुशी अपनी प्यारी बेटी का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। कबीर और जियान अपनी छोटी बहन, राहा पल्लीकल कार्तिक को देखकर बहुत खुश हैं। प्यार, दीपिका और दिनेश।' दिनेश के इस पोस्ट पर विराट कोहली ने भी प्रतिक्रिया दी है और दिल का इमोजी बनाया है। इसके अलावा क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने भी बधाई दी है। बैडमिंटन स्टार चिराग शेट्टी ने भी कमेंट किया है। इसके अलावा अन्य खिलाड़ी भी बधाई दे रहे हैं।
इस कपल ने 25 अगस्त, 2015 को पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की और 2021 में उनके जुड़वां बच्चे हुए। दिनेश कार्तिक एक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं और देश के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेल चुके हैं। कार्तिक को बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को निदाहास ट्रॉफी में चैंपियन बनाने के लिए हमेशा याद किया जाता है। वह 2007 टी20 विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के भी सदस्य रहे हैं। दिनेश का आईपीएल करियर भी शानदार रहा है।
संन्यास के बाद वह बतौर कोच और कमेंटेटर क्रिकेट की दुनिया में सक्रिय हैं। दिनेश कार्तिक आईपीएल 2025 में आरसीबी के पहली बार मेंटॉर बने थे, और उसी सीजन आरसीबी ने अपना पहला खिताब जीता था। इस बीच, दीपिका ने दुनिया की टॉप-10 रैंकिंग में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला के तौर पर भारतीय स्क्वैश इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। पद्मश्री से सम्मानित दीपिका कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में पदक जीत चुकी हैं और देश की सम्मानित एथलीटों में से एक हैं।
उन्होंने आखिरी बार अक्तूबर 2023 में हांग्जो एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने मिश्रित डबल्स में गोल्ड मेडल जीता था। 2022 की शुरुआत में मातृ अवकाश से लौटने के बाद, उन्होंने सफल वापसी की, वर्ल्ड डबल्स स्क्वैश चैंपियनशिप में दो खिताब जीते और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता।


राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भावुक हुए पीएम मोदी: 'माताओं-बहनों से मांगी माफी, बोले- मेरे लिए देशहित सर्वोपरि'