कोर्ट के इस फैसले से मुकेश मल्होत्रा को मिली राहत
श्योपुर|सुप्रीम कोर्ट से मुकेश मल्होत्रा को बड़ा राहत मिली है. उच्चतम न्यायालय ने विजयपुर विधानसभा सीट से उनकी विधायकी को बरकरार रखा है. कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया है, जिसमें बीजेपी के रामनिवास रावत को विधायक घोषित किया गया था. HC के फैसले के बाद कांग्रेस ने देश की सर्वोच्च अदालत का रुख किया था|
23 जुलाई को अगली सुनवाई
इस मामले में अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी. मुकेश मल्होत्रा की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील विवेक तन्खा पैरवी कर रहे हैं. कांग्रेस विधायक विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंगे, लेकिन उन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं होगा. राज्यसभा चुनाव के लिए वोट नहीं दे पाएंगे.
कांग्रेस ने क्या कहा?
मुकेश मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने बयान दिया कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं. बीजेपी ने षड्यंत्र और कूट रचित दस्तावेज जमा करके ऑर्डर पास कराया है|
उन्होंने कहा कि पहले भी कह रहे थे कि सुप्रीम कोर्ट से हमें राहत मिल जाएगी. सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हैं लेकिन दुर्भाग्य है कि बीजेपी सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट को गुमराह करती है. आदिवासी सीट से मुकेश मल्होत्रा विधायक बने रहेंगे|
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के खिलाफ पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार रामनिवास रावत ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. इसमें कांग्रेस विधायक की विधायकी रद्द करने के लिए कहा गया था|
मल्होत्रा पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने हलफनामे में क्रिमिनल रिकॉर्ड की जानकारी छिपायी. जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने निर्वाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी और तथ्यों को छिपाने के आधार पर विधायकी रद्द कर दी थी. इसके बाद कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया|


राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भावुक हुए पीएम मोदी: 'माताओं-बहनों से मांगी माफी, बोले- मेरे लिए देशहित सर्वोपरि'