दरोगा की करतूत उजागर, पूर्व फौजी ने दर्ज कराई शिकायत
आगर| के थाना इरादतनगर में तैनात दरोगा मानवेंद्र गंगवार ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी से नामजद आरोपियों के नाम निकालने के लिए 20 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। यह आरोप लगाते हुए पूर्व फाैजी ने कमिश्नरेट के भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के संबंध में वीडियो और आडियो भी दिए। दरोगा को निलंबित कर दिया गया। वहीं अछनेरा में तैनात एसएसआई पर डायरी में घूस की रकम लेने का आरोप है।
रोहता, सदर निवासी पूर्व फाैजी नगेंद्र सिंह ने पुलिस आयुक्त से शिकायत में कहा कि वह कारगिल युद्ध में आपरेशन विजय का हिस्सा रहे थे। उन्होंने रोहता निवासी जयप्रकाश से 19 अगस्त 2021 को फतेहाबाद के गांव मुबारिकपुर में जमीन का बैनामा कराया। वो काबिज हैं। जयप्रकाश को चेक से 52 लाख रुपये का भुगतान किया था। 5 साल बाद जुलाई 2025 में थाना इरादतनगर में धोखाधड़ी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। नगेंद्र ने हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट पिटीशन संख्या दाखिल की थी।
हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए विवेचक को न्यायालय में शपथ पत्र दाखिल करने के आदेश दिए थे। विवेचक मानवेंद्र गंगवार ने शपथ पत्र दाखिल नहीं किया। नगेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि विवेचक ने प्रति व्यक्ति के हिसाब से 5 लाख रुपये की मांग की। धनराशि नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी दी। उन्होंने बातचीत के वीडियो-आडियो बना लिए। बुधवार को आगरा कमिश्नरेट के भ्रष्टाचर विरोधी नंबर पर शिकायत की।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि अपर पुलिस आयुक्त को जांच के आदेश दिए हैं। जांच में आरोपों की पुष्टि होती है तो प्राथमिकी दर्ज होगी। दरोगा को प्रथम दृष्टया आरोप पर निलंबित कर दिया गया है।
डीसीपी के लिए बोले अपशब्द, कहा... शादी थी, इसलिए नहीं ली चाैकी
दरोगा मानवेंद्र गंगवार वर्ष 2023 बैच का है। वीडियो में वह डीसीपी के बारे में अपशब्द बोलते सुना जा सकता है। कह रहा है कि यह मामला 20-25 हजार का नहीं है। जब एसपीओ की राय आई तो एक प्रधान सहित सात नाम और आए। 25-25 हजार लेकर मामला निपटा दिया। दो-तीन दिन में एसओ बदलने वाले हैं। दरोगा बोल रहा है कि उसे चाैकी मिलने वाली थी। मगर उसने शादी होने की वजह से नहीं ली।
एसएसआई ने थाने में डायरी में रखवाई घूस की रकम, निलंबित
थाना अछनेरा में तैनात एसएसआई जितेंद्र यादव पर आरोप लगे हैं। थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज वायरल हुआ है। आरोप है कि उन्होंने डायरी में रिश्वत ली। वीडियो में दिख रहा है कि एसएसआई कुर्सी पर बैठे हैं। एडीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि मामले में रिश्वत की शिकायत पर एसएसआई को निलंबित कर दिया गया है। जांच की जा रही है। दोषी मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज नवंबर का है।


राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भावुक हुए पीएम मोदी: 'माताओं-बहनों से मांगी माफी, बोले- मेरे लिए देशहित सर्वोपरि'