सोशल मीडिया पर अली फजल का रोमांटिक मैसेज, लिखा 'मुबारक हो पार्टनर...'
अली फजल और ऋचा चड्ढा इंडस्ट्री के चर्चित कपल हैं। आज मंगलवार को इनकी वेडिंग एनिवर्सरी है। अली फजल ने अपनी शादी की सालगिरह पर पत्नी ऋचा चड्ढा को शुभकामनाएं देते हुए एक खास पोस्ट साझा किया है। उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही दोनों की शादी को किस्मत का खेल करार दिया है।
'आज का दिन तो लिखा ही था'
अली फजल ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'सालगिरह मुबारक हो, पार्टनर। आज का दिन तो लिखा ही था। बाकी सब तो बस किस्मत का खेल है। तुम्हें खूब मोहब्बत'।
अली ने लिखा - 'मुझे तारीखें याद नहीं रहतीं'
अली फजल ने आगे लिखा है, 'मैं वैसे तारीखें याद रखने वाला इंसान नहीं हूं, लेकिन यह दिन और जिस तरह से यह बीता, वह हमेशा एक प्यारी याद बनकर रहेगा। और, मुझे हमारी ये तस्वीरें बहुत पसंद हैं और आज का दिन सच में बहुत अच्छा है। देखा, सब कुछ कितना बढ़िया रहा'।
कब हुई अली और ऋचा की शादी?
अली फजल और ऋचा चड्ढा ने साल 2012 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों की मुलाकात 'फुकरे' की शूटिंग के दौरान हुई थी। यहीं ये एक-दूजे के करीब आए। साल 2020 में कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज की थी। हालांकि, पारंपरिक तरीके से उन्होंने अक्तूबर 2022 में शादी रचाई थी। कपल एक बेटी के माता-पिता हैं। इनकी बेटी का नाम जुनेरा इदा फजल है। ऋचा और अली ने साल 2024 में पहली संतान के रूप में जुनेरा का स्वागत किया।


कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग
समय से पहले 'जून' का अहसास: देश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
इंदौर मेट्रो: ट्रैक तैयार, सेफ्टी क्लीयरेंस ओके, बस 'महुर्त' का इंतजार
अफगानिस्तान में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में भी लगे झटके
10वीं और 12वीं की 'द्वितीय परीक्षा' का शेड्यूल जारी
दार्जिलिंग में पंचकोणीय मुकाबला: भाजपा, TMC और एडवर्ड्स के बीच फंसा चुनावी गणित