मंत्री वर्मा के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वॉकआउट
रायपुर|छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 12वें दिन अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा गर्म रहा. धमतरी और कांकेर में फैले अवैध कब्जों और नियमों को ताक पर रखने के आरोपों को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ. विधायक अंबिका मरकाम समेत पूरे विपक्ष ने जब राजस्व मंत्री से तीखे सवाल पूछे, तो जवाबों के घेरे में विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी आ गए. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया|
धमतरी और कांकेर में अवैध प्लॉटिंग, विपक्ष ने मंत्री से पूछा सवाल
छत्तीसगढ़ विधानसभा सदन में धमतरी और कांकेर की अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा गूंजा. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर सवाल जवाब हुए. विधायक अंबिका मरकाम ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए 2024 से अब तक की गई शिकायतों का ब्यौरा मांगा. सदन में यह सवाल उठा कि आखिर 175 खसरों की जांच में इतनी सुस्ती क्यों है और अवैध कॉलोनाइजरों पर शिकंजा कसने के बजाय विभाग मौन क्यों है. विधायक ने साफ तौर पर इस पूरे मामले की जांच आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो यानी EOW से कराने की मांग की है. कांग्रेस विधायक अंबिका मरकाम ने जमकर घेरा. भूपेश बघेल ने अवैध प्लाटिंग पर जताई चिंता, मंत्री से अवैध प्लाटिंग को लेकर जवाब मांगा|
अजय चंद्राकर ने पूछा सवाल
विभागीय मंत्री टंक राम वर्मा ने सदन में स्वीकार किया कि अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है और पटवारियों पर गाज गिरी है, लेकिन अजय चंद्राकर और पूर्व सीएम भूपेश बघेल मंत्री के जवाब से संतुष्ट नजर नहीं आए. अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है, जबकि असली रसूखदारों पर कोई आंच नहीं आई. जब भूपेश बघेल ने विधानसभा समिति से जांच की मांग की और मंत्री ने इसे विभाग के लिए पर्याप्त बताया, तो नाराज विपक्षी विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन कर दिया|
धमतरी और कांकेर से निकला अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा प्रदेशभर तक पहुंच गया है. एक तरफ सरकार नियमानुसार कार्रवाई का हवाला दे रही है. तो दूसरी तरफ विपक्ष इसे भू-माफियाओं को संरक्षण देने का खेल बता रहा है. साफ है कि अवैध प्लॉटिंग की यह आंच आने वाले दिनों में और भी तेज होगी. जो राजस्व विभाग की साख पर बड़े सवालिया निशान लगा रही है|


सपा और कांग्रेस पर मायावती का तीखा प्रहार, महिला आरक्षण बना मुद्दा
लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
परिसीमन विवाद: काले झंडे, बिल की कॉपी जलाकर विरोध, स्टालिन के प्रदर्शन से गरमाई राजनीति
वर्ल्ड कप मैच पर संकट, कनाडा टीम की भूमिका पर जांच
तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ
बुमराह की गेंदबाजी क्यों नहीं कर पा रही असर? सामने आई बड़ी वजह
d4vd की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, 14 साल की लड़की की मौत से जुड़ा मामला
अब नहीं रही परेशानी, सेजाडीह गांव तक पहुंचा विकास
कब होगा कैबिनेट विस्तार? BJP की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जानें अंदर की बात
नवजात को नमक देना क्यों है जोखिम भरा? डॉक्टरों ने बताया कारण
सावधान रहें: जनगणना स्वगणना फॉर्म में छोटी गलती भी बन सकती है बड़ी समस्या
चौंकाने वाले खुलासे: पूर्व TCS कर्मचारी ने बताया—काम के दौरान क्या-क्या झेलना पड़ा