रेत चोरी करते समय हादसा: छिंदवाड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 मरे
छिंदवाड़ा: दमुआ थाना में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. अंधेरे में अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे ट्रैक्टर चालक सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को गंभीर हालत में दमुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया. इस हादसे में क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मृतकों के घर मातम छा गया.
ट्रैक्टर पलटने से 3 व्यक्ति की दर्दनाक मौत,
पूरा मामला दमुआ थाना क्षेत्र के रामपुर तानसी गांव का है. जहां सोमवार सुबह 3 बजे कान्हान नदी से रेत चोरी कर भाग रहा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रेत चोरी कर पड़ोसी जिले बैतूल ले जाया रहा था. इस दौरान दर्दनाक हादसा हो गया.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
दमुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश नागवंशी ने बताया, "रामपुर तानसी के पास सुबह करीब 3 बजे एक टैक्टर ट्राली पलटने से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. तीनों को अस्पताल लाया गया था, जहां जांच में सभी मृत पाए गए. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है."
अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने की सूचना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई. घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. लेकिन तीनों की अस्पताल पहुंचने के पहले ही मौत हो चुकी थी.
दमुआ थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम ने बताया, "दमुआ के पास कान्हान नदी है जहां रात में रेत की चोरी कर पड़ोसी जिले बैतूल में सप्लाई की जाती है. रेत निकालने के बाद ट्रैक्टर चालक लापरवाह पूर्वक तेज गति से ट्रैक्टर चलाकर पुलिस और खनिज विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए ऐसे कारनामों को अंजाम देते हैं. इस मामले में भी ऐसा ही हुआ होगा. ट्रैक्टर ट्राली में रेत भरी हुई थी और ट्रैक्टर पलट गया. जिससे तीन लोगों की मौत हुई है. फिलहाल तीनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को शव सौंप दिया गया है. ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है."


धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश