अफीम सप्लाई चेन का बड़ा हिस्सा सामने आया, दुर्ग में दो और गिरफ्तार
दुर्ग। जिले के ग्राम समोदा में निलंबित भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत में मिले करीब 8 करोड़ रुपए कीमत के अवैध अफीम पौधों के मामले में दुर्ग पुलिस की जांच लगातार नए खुलासे कर रही है. पुलिस पूछताछ में आरोपी विकास बिश्नोई से मिली जानकारी के आधार पर अब इस अवैध अफीम की सप्लाई चेन का बड़ा हिस्सा सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में बेमेतरा जिले से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो अफीम से तैयार डोडा को बाजार तक पहुंचाने और बेचने का काम करते थे।
अफीम की अवैध खेती के मामले दो और आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा के अनुसार थाना पुलगांव अंतर्गत चौकी जेवरा सिरसा में दर्ज एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 18 और 29 के तहत इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. इससे पहले पुलिस ने आरोपी विकास बिश्नोई, विनायक ताम्रकार, मनीष उर्फ गोलू ठाकुर और छोटू राम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था. पुलिस रिमांड के दौरान विकास बिश्नोई से पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि समोदा में अवैध रूप से उगाई गई अफीम से निकले डोडा को कुछ लोग खरीदकर अपने होटल और ढाबों में छिपाकर रखते थे और वहां से उसकी बिक्री करते थे. इतना ही नहीं, आगे तैयार होने वाली अफीम को भी खरीदने की योजना बनाई जा रही थी।
रोज-रोज हो रहे खुलासे
इस जानकारी के आधार पर 15 मार्च को पुलिस टीम ने बेमेतरा-सिमगा रोड स्थित ग्राम कठिया में श्री रामदेव होटल और राजस्थानी हाईवे ढाबा में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान आरोपी रणछोड़ राम उर्फ रणजीत के कमरे से 304 ग्राम अफीम डोडा, 1 लाख 29 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल जब्त किया गया. वहीं आरोपी सुनील देवासी के पास से डोडा को चुक्की बनाने में इस्तेमाल होने वाली मिक्सी और मोबाइल बरामद किया गया. फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. जांच एजेंसियों का मानना है कि इस अवैध अफीम खेती और सप्लाई से जुड़े और भी लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।


डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति
सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा कामकाज, 14 अप्रैल को अवकाश
‘लखपति दीदी’ योजना से चमका गांव, हर घर में खुशहाली