भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में दो की जान गई, कई घायल
गाजियाबाद। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के गढ़ी कटिया कट अंडरपास पर तेज रफ्तार दो ट्रक आपस में भिड़ गए। इस घटना में दो लोगों की मौत और तीन से अधिक घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। टक्कर लगने से दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। पावी सादकपुर निवासी जावेद (23) पुत्र अहसान अली ट्रक पर काम करते थे। वह अपने साथियों के साथ ईंट के ट्रक में सवार होकर आ रहे थे। सोमवार सुबह करीब 4 बजे ट्रानिका सिटी थाना दिल्ली-देहरादून अंदरपास गढ़ी कटेया कट पर उनका ट्रक सामने से आ रहे सीमेंट से भरे ट्रक में भीड़ गया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। एसीपी लोन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सभी घायलों को लोनी के 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। एसीपी ने बताया कि सीमेंट भरे ट्रक नंबर UP 16 RT 0856 जो अंडर पास को रामपार्क की तरफ क्रॉस कर रहा था कि दिल्ली के खजुरी की तरफ से ईंट खाली कर आ रहे ट्रक नंबर UP 12 AT 4363 से आपस में टक्कर हो गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के डाक्टरों ने जावेद 23 साल पुत्र अहसान अली निवासी पावी सादकपुर तथा लोकेश 38 पुत्र राम लाल निवासी गंगावली थाना अरनिया जिला बुलंदशहर को मृत घोषित कर दिया। 3 घायलों की हालत गंभीर होने पर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।


एंटी इनकंबेंसी के डर से बदली रणनीति? 15 साल बाद वाम मोर्चा की शैली में दिखीं ममता बनर्जी की राजनीति
सियासी बयान से मचा हंगामा: हरीश रावत बोले—हां मैं तांत्रिक हूं और घमंडी हूं
छोटी रकम, बड़ी सजा; हाई कोर्ट ने 25 साल बाद दिया न्याय
सेहत के लिए बेस्ट पानी कौन सा—मटका, तांबा या फ्रिज?
150 में से 40 ई-बसें शहर में, जल्द सड़कों पर उतरेंगी
हद पार: डिलीवरी कर्मी को पीटा, सिलेंडर लेकर फरार बदमाश
‘किसिंग डिजीज’ का सच: कैसे फैलती है और कितना खतरनाक है?
क्या काजल से आंखें बड़ी होती हैं? मिथक या हकीकत
वोटर लिस्ट में भारी बदलाव: 12 राज्यों में 7.2 करोड़ नाम हटे, नेट 5.2 करोड़ की गिरावट
IPL में दिखा अनोखा नजारा, भाई के विकेट पर भाई का जश्न
घर-घर पहुंचेगी टीम, छत्तीसगढ़ में जनगणना का काम जल्द शुरू
सीट नंबर अलॉट, लेकिन कोच गायब; रेलवे की बड़ी लापरवाही