छतरपुर में दलित परिवार पर दबंगों का क्रूर हमला, मां-बेटी भी हुईं घायल
छतरपुर : बुन्देलखंड के छतरपुर जिले में आज भी दलितों पर दबंगों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है. ताजा मामले सामने आया है जहां एक दलित युवक को सिर्फ दुकान पर मोबाइल चलाने को लेकर जूतों से पीटा गया और जब परिवार की महिलाएं बचाने आईं तो उनपर भी कुल्हाड़ी, लाठी से हमला किया गया. घायलों को पुलिस द्वारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जंहा उनका इलाज जारी है.
मामूली विवाद पर दलित परिवार की जूतों से पिटाई
छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना इलाके के महाराजगंज गांव में दबंगों का दबदबा उस समय दिखा जब एक दलित परिवार को मामूली बात पर जूतों से सरेआम पीट दिया गया. दलित युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि वह दुकान पर खड़े हो कर मोबाइल चला रहा था. पीड़ित वीरेंद्र अहिरवार ने बताया दबंगों ने पहले जूतों से पीटा जाति सूचक गालियां दीं, फिर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर परिवार के चार लोगों को भी घायल कर दिया."
दरअसल, सिविल लाइन थाने के महराजगंज गांव के निवासी पीड़ित वीरेंद्र अहिरवार ने बताया कि "शुक्रवार रात वह गांव की दुकान पर सामान लेने गया था. इसी दौरान गांव के ही भरत लाल पटेल, जी लाल पटेल और एक अन्य गांव के दबंग ने उसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. जब वीरेंद्र के पिता भागीरथ अहिरवार, मां हब्बू बाई अहिरवार और बहन नैना अहिरवार बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी जूतों, डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और जाति सूचक गालियां देते रहे".
दलित परिवार के 4 लोग घायल
घटना में परिवार के चार लोग बुरी तरह घायल हो गए. मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. वहीं पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पीड़ित का आरोप
वही, मामले में पीड़ित वीरेंद्र अहिरवार ने बताया कि मैं गांव की दुकान पर समान लेने गया था, दुकान पर मोबाइल चलाने लगा इसी बात को लेकर पहले जूतों से पीटा गया फिर बचाने आये परिवार को भी पीटा गया. लेकिन हम पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है, जो धाराएं लगनी चाहिए वह नहीं लगी है.
क्या बोली पुलिस
मामले में सिविल लाइन टीआई सतीस सिंह ने बताया "मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज ली गई है, घायल हॉस्पिटल में भर्ती हैं, आरोपियों की तलाश की जा रही है.


देश की विकास यात्रा पर जोर: प्रधानमंत्री मोदी बोले—भारत जल्द लेगा ऐतिहासिक फैसला
फिल्म इंडस्ट्री को राहत, ‘जन नायकन’ लीक केस में पुलिस का बड़ा कदम
नोएडा में तनाव: प्रदर्शन उग्र हुआ, पत्थरबाजी और आगजनी से हालात बिगड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा
मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला: CM मोहन यादव ने बारिश प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे को दी हरी झंडी
पर्यावरण संकट का दावा: न्यूक्लियर प्लांट से हडसन नदी में रेडियोधर्मी रिसाव, करोड़ों मछलियों की मौत का आरोप
डॉ. मोहन यादव बोले—युवाओं को प्रेरित करेगी यह पुस्तक
संगीत जगत को बड़ा झटका, आशा भोसले को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब
दर्दनाक सड़क हादसा: पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर ट्रक चढ़ा, 7 लोगों की जान गई
चीन का बड़ा कदम: PoK के पास नई प्रशासनिक इकाई, भारत ने जताई आपत्ति
आशा भोसले की सादगी और संघर्ष को याद कर भावुक हुए संगीतकार
हर मुकाम हासिल किया, फिर भी रह गया एक मलाल