बॉक्स ऑफिस पर गिरा ‘द केरल स्टोरी 2’ का कलेक्शन, जानें गुरुवार का हाल
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं। दो हफ्ते में ही इस फिल्म की कमाई काफी कम हो गई। यह फिल्म अब तक 50 करोड़ रुपये की कुल कमाई भी नहीं कर सकी है। वहीं फिल्म ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की कमाई की रफ्तार भी कम हो चुकी है। जानिए, इन फिल्मों का कलेक्शन गुरुवार को कितना रहा।
‘द केरल स्टोरी 2’ ने गुरुवार को कितना कमाया?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने गुरुवार को 1.51 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि बुधवार को इस फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 40.21 करोड़ रुपये है। फिल्म रिलीज के दो हफ्ते बाद भी 50 करोड़ रुपये की कुल कमाई नहीं कर सकी है। पिछले फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के मुकाबले भी इसका कलेक्शन काफी कम है।
‘अस्सी’ का बहुत बुरा हाल
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘अस्सी’ का कलेक्शन रिलीज के 21वें दिन सिर्फ 8 लाख रुपये हुआ। जबकि बुधवार को इस फिल्म ने 10 लाख रुपये ही कमाए थे। ‘अस्सी’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 10.78 करोड़ रुपये हो चुका है। तापसी पन्नू स्टारर इस फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। फिल्म संवेदनशील विषय पर होने के बावजूद दर्शकों को पसंद नहीं आई है।
‘ओ रोमियो’ की धीमी हुई रफ्तार
फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए 28 दिन हो चुके हैं। शाहिद कपूर की इस फिल्म ने गुरुवार को 28 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि बुधवार को इसका कलेक्शन 27 लाख रुपये था। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 71.30 करोड़ रुपये हुआ है। उम्दा स्टार कास्ट होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई है। इतना लंबा वक्त थिएटर में रहने के बावजूद यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो सकी है।
अगले हफ्ते ‘धुरंधर 2’ की चलेगी आंधी
आने वाले शुक्रवार को ‘धुरंधर 2’ रिलीज हो रही है। अगर तक तक मौजूद फिल्में थिएटर में रहीं तो इनके कलेक्शन पर असर साफ नजर आएगा। पहले ही इनका क्रेज कम है, ऐसे में ‘धुरंधर 2’ के आगे इनके लिए टिकना मुश्किल होगा।


थार और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत
प्रेमी संग भागने पर महिला की हत्या, परिवार पर लगा ऑनर किलिंग का आरोप
तापमान 40 डिग्री के पार, लोगों का जीना मुश्किल
मध्यस्थता के प्रयासों से अमेरिका-ईरान बातचीत की वापसी की उम्मीद, कई देश सक्रिय
मैच के दौरान बार-बार स्क्रीन पर दिखीं काव्या
पीएम मोदी बोले—देहरादून पर मां डाट काली की असीम कृपा बनी हुई है
शानदार प्रदर्शन के दम पर जीता यह सम्मान
सांस्कृतिक प्रसारण पर बवाल: पाकिस्तान में टीवी चैनल को मिला नोटिस
गुस्से में युवती ने युवक को जूतों से पीटा
उपसभापति पद पर फिर हरिवंश का नाम आगे, सरकार विचार में, विपक्ष की आपत्ति तेज
यूपी सरकार ने बढ़ाया वेतन, जानिए नया न्यूनतम सैलरी स्ट्रक्चर क्या होगा
मध्य प्रदेश में जनगणना की तैयारी तेज, महिलाओं की गोपनीयता पर सख्त नियम लागू
आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया शेयर