राज्य में जल्द बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 कलेक्टरों के ट्रांसफर की चर्चा
भोपाल।होली और रंगपंचमी के बाद मध्य प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी शुरू हो गई है. मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, अगले सप्ताह कलेक्टरों की तबादला सूची जारी हो सकती है, जिसमें करीब एक दर्जन जिलों के कलेक्टर प्रभावित होंगे. इस संभावित फेरबदल में सबसे ज्यादा नजरें भोपाल कलेक्टर और भोपाल संभाग आयुक्त के पद पर टिकी हुई हैं.
भोपाल में महिला कलेक्टर नियुक्त हो सकती है
सूत्रों के अनुसार, सरकार भोपाल जैसे बड़े जिले में महिला आईएएस को मौका देने पर भी विचार कर रही है. धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को जिले में तीन साल से ज्यादा समय हो चुका है. बेहतर प्रदर्शन के कारण उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि कलेक्टर, संभाग आयुक्त, निगम-मंडलों और प्राधिकरणों के एमडी-सीईओ के साथ मंत्रालय स्तर पर प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव के प्रभारों में भी बदलाव किया जाना है. विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद सूची आने की चर्चा थी, लेकिन मुख्य सचिव अनुराग जैन के पांच दिन के अवकाश पर चले जाने से फैसला टल गया. अब उनके लौटते ही नामों पर अंतिम समीक्षा कर सूची जारी की जा सकती है.
भोपाल कलेक्टर बदलना तय
भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह का सचिव स्तर पर प्रमोशन हो चुका है, इसलिए उनका तबादला लगभग तय माना जा रहा है. साल 2010 बैच के इस अधिकारी को किसी संभाग का आयुक्त बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है. वहीं भोपाल संभाग के आयुक्त संजीव सिंह को भी दो साल पूरे होने के कारण नई जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है.
भोपाल कलेक्टर के लिए ये तीन नाम चर्चा में
- ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान (महिला आईएएस को मौका देने की चर्चा)
- धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा
- मप्र ग्रामीण सड़क विकास निगम के सीईओ दीपक आर्य
इन जिलों के कलेक्टर भी हो सकते हैं प्रभावित
- केदार सिंह (शहडोल)
- प्रतिभा पाल (रीवा)
- स्वरोचिश सोमवंशी (सीधी)
- नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी (बैतूल)
- नेहा मीना (झाबुआ)
- सोनिया मीना (नर्मदापुरम)
- सुधीर कोचर (दमोह)
- ऋजु बाफना (शाजापुर)
- रानी बाटड (मैहर)
- अदिति गर्ग (मंदसौर)


राशिफल 10 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
SC का संदेश: धार्मिक स्थलों में प्रतिबंध धर्म को विभाजित करता है
एलपीजी आपूर्ति पर कोई संकट नहीं, 100% भरोसा, सरकार ने दी जानकारी
मुस्लिम विवाह कानून पर हाई कोर्ट की स्पष्टता, फैसला चर्चा में
पश्चिम मध्य रेलवे को मिला नया नेतृत्व, दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति
MP में अनोखी पहल: गाली देने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना
सैन्य सहयोग से पीछे हटने की खबरों पर चीन की सफाई
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज