एमपी में रेल सफर होगा आसान: RKMP और संत हिरदाराम नगर पर रुकेगी स्पेशल ट्रेनें
भोपाल| यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से होकर दो विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. इनमें प्रयागराज-हडपसर साप्ताहिक स्पेशल और रक्सौल-उधना स्पेशल ट्रेन शामिल हैं. इन ट्रेनों के शुरू होने से मध्य प्रदेश के बीना, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, इटारसी और सीहोर जैसे स्टेशनों से यात्रा करने वाले लोगों को सीधे कनेक्शन की सुविधा मिलेगी.
अप्रैल से शुरू होगी प्रयागराज-हडपसर साप्ताहिक स्पेशल
गाड़ी संख्या 04107 प्रयागराज-हडपसर विशेष ट्रेन 1 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को कुल 16 फेरे लगाएगी. यह ट्रेन सुबह 10:20 बजे प्रयागराज से रवाना होकर अगले दिन शाम 7:30 बजे हडपसर पहुंचेगी. वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04108 हडपसर-प्रयागराज विशेष 2 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक हर गुरुवार को चलेगी. यह ट्रेन रात 10:40 बजे हडपसर से प्रस्थान कर शनिवार सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी.|इस ट्रेन का ठहराव शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूट धाम, बांदा, महोबा, खजुराहो, छतरपुर, टीकमगढ़, ललितपुर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर और दौंड कॉर्ड लाइन स्टेशनों पर रहेगा.
रक्सौल-उधना स्पेशल के 3-3 ट्रिप चलेंगे
इसके अलावा रेलवे ने 05559/05560 रक्सौल-उधना-रक्सौल स्पेशल ट्रेन भी चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन 14 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को रक्सौल से और 15 मार्च तक हर रविवार को उधना से रवाना होगी. दोनों दिशाओं में इस ट्रेन के तीन-तीन ट्रिप संचालित किए जाएंगे.
रक्सौल से उधना तक का समय
05559 रक्सौल-उधना स्पेशल सुबह 5:30 बजे रक्सौल से चलकर रात 11:40 बजे बीना पहुंचेगी और अगले दिन रात 2:05 बजे संत हिरदाराम नगर होते हुए दोपहर 1:05 बजे उधना पहुंचेगी.
उधना से रक्सौल तक का समय
05560 उधना-रक्सौल स्पेशल दोपहर 3:35 बजे उधना से रवाना होकर अगले दिन रात 2:30 बजे संत हिरदाराम नगर और सुबह 5:15 बजे बीना पहुंचेगी. इसके बाद दूसरे दिन रात 12:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी.
कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
इस ट्रेन का ठहराव सिकटा, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा और भरूच जैसे स्टेशनों पर रहेगा.
एमपी के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ
रेलवे के इस फैसले से मध्य प्रदेश के यात्रियों को उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और गुजरात के कई शहरों तक सीधी यात्रा की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी. खासतौर पर बीना, रानी कमलापति, इटारसी और संत हिरदाराम नगर जैसे प्रमुख स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए नए विकल्प मिलेंगे. साथ ही त्योहारों और छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को कम करने में भी मदद मिलेगी.


हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व