30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी छत्तीसगढ़ में दिखाएंगे हुनर
रायपुर|छत्तीसगढ़ में जनजातीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने और खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ 2026 का आयोजन किया जाएगा. यह प्रतियोगिता 25 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी. इस दौरान राज्य के तीन प्रमुख क्षेत्रों रायपुर, सरगुजा और बस्तर के खेल मैदानों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी|
सीएम साय ने तैयारियों की समीक्षा की
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली. बैठक में मुख्यमंत्री ने आयोजन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए योजनाओं और खेल अधोसंरचना के निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए|
खेल योजनाओं और अधोसंरचना पर जोर
बैठक में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना, खेल अधोसंरचना के निर्माण, केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजनाओं के क्रियान्वयन, खेल अकादमियों की गतिविधियों, खेल अलंकरण, युवा महोत्सव और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा भी की. उन्होंने कहा कि युवा देश और प्रदेश का भविष्य हैं और राज्य सरकार शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास तथा खेल के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन जनजातीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर देगा और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में मदद करेगा|
अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसके अलावा मलखम्ब खिलाड़ियों को एक लाख रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी. अमेरिका गॉट टैलेंट में चयनित मलखम्ब खिलाड़ी अनतई पोटाई के अमेरिका आने-जाने का पूरा खर्च भी राज्य सरकार वहन करेगी|
तीन शहरों में होंगी अलग-अलग प्रतियोगिताएं
भारत सरकार ने प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को सौंपी है. इस आयोजन में कुल सात प्रतिस्पर्धात्मक और दो प्रदर्शनात्मक खेल शामिल किए गए हैं. रायपुर में तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, स्वीमिंग और कबड्डी (डेमो) प्रतियोगिताएं होंगी. सरगुजा में कुश्ती और मलखम्ब (डेमो) तथा बस्तर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिता में देश के लगभग 30 राज्यों से करीब 2500 खिलाड़ी और अधिकारी शामिल होंगे|
बस्तर ओलंपिक की सफलता का जिक्र
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर ओलंपिक में एक लाख 65 हजार से अधिक युवाओं की भागीदारी इस बात का संकेत है कि छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद से बाहर निकलकर शांति, विकास और सकारात्मक बदलाव की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार इन प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है|


घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 प्रत्याशियों के नाम घोषित