हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का निरीक्षण
हरिद्वार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और गृह सचिव शैलेश बगौली सहित प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैरागी द्वीप स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम की सुरक्षा से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक की गहन समीक्षा की और संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए विशाल पांडाल, मंच, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और विद्युत व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल पर स्वच्छता और सुरक्षा प्रबंधों पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही, कार्यक्रम स्थल पर राज्य की विकास यात्रा और नए कानूनों से संबंधित प्रस्तावित प्रदर्शनी की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय गृह मंत्री का यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं त्रुटिरहित और सुव्यवस्थित होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी व्यवस्था में कमी न रहे, इसके लिए कार्यक्रम से पूर्व सभी प्रबंधों का दोबारा परीक्षण कर लिया जाए। सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को पुख्ता प्लान लागू करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी संभावित है, ऐसे में आम नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए एक प्रभावी ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है ताकि स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को आवाजाही में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे, एडीजी अजय प्रकाश अंशुमन और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अब तक की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की। बैठक में आपदा प्रबंधन सचिव, सूचना महानिदेशक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित सिडकुल के प्रबंध निदेशक भी मौजूद रहे। बैरागी द्वीप में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।


अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 प्रत्याशियों के नाम घोषित
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज