बेटी के जन्म से नाराज पिता की हैवानियत, पत्नी और 4 महीने की मासूम पर डाला एसिड
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दहेज के लालच में एक कारोबारी ने पत्नी के साथ अपनी चार माह की मासूम बेटी पर भी तेजाब फेंक दिया। घटना मैनावाली गली की है। तेजाब के छीटों से मासूम बच्ची के शरीर पर कई जगह जख्म हो गए। बच्ची की हालत में कुछ सुधार होने के बाद परिजनों ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार आरोपी की शादी करीब ढाई साल पहले डबरा निवासी युवती से हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद ही उसे पता चला कि उसका पति शराब का आदी है। वह आए दिन मायके से दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करता था। कई बार मायकेवालों और रिश्तेदारों ने भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसका व्यवहार नहीं बदला।
बेटी होने पर भी किया झगड़ा
पीड़िता ने बताया कि चार महीने पहले उसने बेटी को जन्म दिया। इस बात को लेकर भी पति ने उसे ताने दिए और बेटे की जगह बेटी पैदा होने का आरोप लगाकर मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक चार दिन पहले घर में दहेज की मांग को लेकर फिर विवाद हुआ। इसी दौरान पति ने गुस्से में आकर तेजाब फेंक दिया। वह किसी तरह बच गई, लेकिन तेजाब दीवार से टकराकर पास में लेटी चार माह की बच्ची पर गिर गया। घटना के बाद महिला अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई। बच्ची की हालत में सुधार होने पर उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली थाना प्रभारी मोहनी वर्मा ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच की जा रही है।
तेजी से बढ़ रहे दहेज उत्पीड़न के आंकड़े
राज्य के आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि राज्य में हर दिन कम से कम एक महिला की दहेज उत्पीड़न के कारण मौत होती है। साल 2025 के सितम्बर में सीएम मोहन यादव ने सदन में लिखित जानकारी दी थी कि पिछले 18 महीनों में 719 दहेज हत्याएं हुई हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 15 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2023 के बीच कुल 21 दहेज हत्याएं दर्ज की गईं। अगले साल, 1 जनवरी से 31 दिसंबर, 2024 तक, यह संख्या बढ़कर 459 और 2025 के पहले छह महीनों में ही, दहेज से जुड़े मामलों में 239 महिलाओं की जान चली गई।यह लिखित जवाब CM मोहन यादव ने विधानसभा में दिया था।


अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 प्रत्याशियों के नाम घोषित
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज