खंडवा की बेटी रूपल ने बढ़ाया प्रदेश का मान, UPSC सिविल सेवा परीक्षा में बड़ी कामयाबी
UPSC CSE 2025 Result: संघ लोक सेवा आयोग यानि यूपीएससी (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर जारी अंतिम परिणाम के अनुसार कोटा राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे स्थान पर आकांश धुल रहे हैं। संघ लोक सेवा आयोग यानि यूपीएससी (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 में एमपी के अभ्यर्थियों ने भी कमाल दिखाया है। UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में मेरिट के आधार पर कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है। चुने अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवाओं (ग्रुप ‘A’ और ‘B’) में नियुक्तियों की सिफारिश की गई है।
UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में हुई थी, जबकि इनमें इंटरव्यू दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच लिए गए। आयोग ने दो उम्मीदवारों का परिणाम फिलहाल रोक लिया है। 348 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल प्रोविजनल (अस्थायी) रखा गया है। दस्तावेजों और अन्य सत्यापन के बाद ही चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा।
खंडवा की रूपल धनंजय जायसवाल को 43वीं रैंक
संघ लोक सेवा आयोग यानि यूपीएससी (UPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 में एमपी के भी अनेक अभ्यर्थियों ने अच्छी रैंकिंग अर्जित की है। घोषित रिजल्ट में खंडवा की रूपल धनंजय जायसवाल को 43वीं रैंक प्राप्त हुई है।
श्रेणी- चयनित उम्मीदवार
सामान्य (General)- 317
ईडब्ल्यूएस- 104
ओबीसी- 306
एससी- 158
एसटी -73
कुल- 958
UPSC CSE 2025 Topper List
रोल नंबर - नाम
1 1131589- अनुज अग्निहोत्री
2 4000040- राजेश्वरी सुवे एम
3 3512521- अकांश ढुल
4 0834732- राघव झुनझुनवाला
5 0409847- ईशान भटनागर
6 6410067- जिनिया अरोड़ा
7 0818306- ए आर राजा मोहिद्दीन
8 0843487- पक्षल सेक्रेटरी
9 0831647- आस्था जैन
10 1523945 उज्ज्वल प्रियांक


अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 243 प्रत्याशियों के नाम घोषित
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज