भाजपा का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम आज भोपाल में, 23 जिलों से आएंगे सैकड़ों वक्ता
भोपाल। में आज भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है. पार्टी ने पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के तहत विषय वक्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया है. यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे रविंद्र भवन में आयोजित होगा. कार्यक्रम को मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह और महाअभियान के पश्चिम मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी श्री के.सी. पटेल संबोधित करेंगे। कार्यशाला में चंबल, ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम, भोपाल संभाग (गुना व अशोक नगर जिले को छोड़कर) कुल 23 जिलों के 400 से अधिक विषय वक्तागण शामिल होंगे।
23 जिलों के 400 से अधिक विषय वक्ता होंगे शामिल
इस कार्यशाला में चंबल, ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के कुल 23 जिलों के 400 से अधिक विषय वक्तागण शामिल होंगे. इसी तरह 10 मार्च को इंदौर के गुजराती इनोवेटिव कॉलेज में कार्यशाला आयोजित की जाएगी. इसमें इंदौर, निमाड़, उज्जैन, मंदसौर संभाग के साथ गुना और अशोकनगर सहित 20 जिलों के विषय वक्तागणों की कार्यशाला आयोजित होगी।
14 मार्च को जबलपुर में आयोजित होगा कार्यक्रम
14 मार्च को जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्वेंशन सेंटर में कार्यशाला आयोजित की जाएगी. इसमें जबलपुर, छिंदवाड़ा, रीवा और शहडोल संभाग के 19 जिलों के विषय वक्तागणों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी भी रहेंगे शामिल
विषय वक्ता कार्यशालाओं में प्रदेश पदाधिकारी, प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश टोली, संभाग प्रभारी, प्रशिक्षक विषय वक्ता, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, संभाग प्रशिक्षण प्रभारी, जिला प्रशिक्षण टोली के चार सदस्य सहित जिला विषय वक्तागण शामिल रहेंगे।


ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
भारत का फार्मा निर्यात 28 अरब डॉलर पार, FY26 में मजबूत ग्रोथ
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
Delhi में व्यापारियों को झटका, PNG कनेक्शन के लिए आवेदन जरूरी
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास