सांसारिक मोह-माया त्यागेंगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कुछ समय साधना में रहेंगे लीन
भोपाल। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक महीने तक दुनिया के संपर्क से दूर रहने का निर्णय लिया है. उनका कहना है कि वे किसी भी तरह से दुनिया के नेटवर्क में नहीं रहेंगे और न ही धाम पर रहेंगे, न ही कथा करेंगे, न दिव्य दरबार लगेगा. इतना ही नहीं वे मोबाइल-टीवी, इंटरव्यू से भी गयाब रहने वाले हैं. इस दौरान वे किसी के साथ संपर्क में नहीं होंगे।
बद्रीनाथ के पहाड़ो पर साधना में लीन होंगे बाबा बागेश्वर
बाबा बागेश्वर के इस निर्णय के बाद से लोगों के मन में एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर वे कहा जा रहे हैं, क्या करेंगे? इन सभी सवालों के बीच पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद दिव्य दरबार में अपनी इस गुप्त साधना को लेकर जानकारी दी है. बाबा बागेश्वर ने कहा कि आगामी मई के महीने में बागेश्वर धाम और मध्य प्रदेश से दूर उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के पहाड़ों पर एक महीने के लिए रहेंगे. वहां एकांतवास से साधना करेंगे।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि दुनिया के सभी संपर्क से कटकर ईश्वर भक्ति और साधना में लीन रहुंगा. उन्होंने कहा आगे कहा कि वहां से लौटने पर नई ऊर्जा, नए विचारों और नई तैयारी के साथ कुछ नया करने के लिए आएंगे।
शादी को लेकर क्या बोले बाबा बागेश्वर
दरबार में जब धीरेंद्र शास्त्री ने आपनी शादी को लेकर कहा कि ”गुरु जी की आज्ञा हुई है. हमने हमारी माता जी से आज ही बोला है कि लड़की देख लो. शादी निश्चित रूप से होगी और बहुत जल्द ही इसको लेकर अच्छी खबर आएगी.” उन्होंने आगे कहा कि उनके जीवन का सिद्धांत रहा है, जो बातें कही हैं, वे सभी पूरी होकर रहती है. उन्होंने कहा कि शादी माता जी की पसंद से होगी।


Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट