धान का वजन बढ़ाने पानी से भिगोने का खेल, आरंग खरीदी केंद्र का वीडियो सामने आया
रायपुर।आरंग ब्लाक के भलेरा धान खरीदी केंद्र में बड़ी लापरवाही सामने आई हैं. जहां समिति के कुछ कर्मचारी धान की बोरियों में पाइप से पानी डाल रहे हैं. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. वहीं ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।
धान का वजन बढ़ाने पानी से भिगोया
जानकारी के मुताबिक, जब समिति परिसर में यह काम किया जा रहा था, उसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ लिया और मौके पर ही विरोध जताया. ग्रामीणों का आरोप है कि धान की बोरियों में पानी डालकर उनका वजन बढ़ाने की कोशिश की जा रही थी, जिससे शासन को आर्थिक नुकसान पहुंच सकता है. वजन बढ़ाने धान को पानी से भिगोया।
कांग्रेस ने की जांच की मांग
वहीं मामला सामने आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया भी शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू ने इस पूरे मामले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि किसानों और शासन के साथ इस प्रकार की गड़बड़ी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ग्रामीणों में भी गुस्सा
यशवंत साहू ने प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितता दोबारा न हो. वहीं घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों ने भी प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।


सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल