एक हफ्ते में कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई? जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल
होली के बाद लगभग सभी फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई अब भी करोड़ों में हो रही है। 'अस्सी' बॉक्स ऑफिस की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। 'ओ रोमियो' की कमाई अब लाखों में सिमट गई है।
बॉक्स ऑफिस पर थकने लगी 'द केरल स्टोरी 2'
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं। गुरुवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार को फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। एक हफ्ते में इस फिल्म ने 22.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का बजट 28 करोड़ रुपये बताया जाता है। माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही अपने बजट भर की कमाई कर लेगी।
बॉक्स ऑफिस की दौड़ से बाहर 'अस्सी'
तापसी पन्नू की अदाकारी वाली फिल्म 'अस्सी' ने रिलीज के 14वें दिन बहुत कम कमाई की है। गुरुवार को इसने 16 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार को इसकी कमाई 30 लाख रुपये थी। बॉक्स ऑफिस पर अब तक इस फिल्म ने 9.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा हैं।
'ओर रोमियो' से भी ऊबे दर्शक
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' के कलेक्शन में 21वें दिन गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को इसने 56 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार को इसने 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर इसने 68.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं।


सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल