बीजेपी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी नेताओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते: प्रदेश अध्यक्ष
भोपाल: मध्यप्रदेश में लंबे समय से जिस निगम मंडी की सूची का बीजेपी में इंतजार है, उसे लेकर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बड़ा इशारा किया है. पत्रकारों से हुई अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने बताया कि सूची कब फाइनल हुई है, कब तक आएगी और किन कार्यकर्ताओँ को इसमें जगह मिल सकती है. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने ये भी खुलासा किया है कि आखिर सूची अटकी कहां है.
निगम मंडल की सूची को लेकर खंडेलवाल का बड़ा इशारा
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने होली के बाद गुरुवार को पत्रकारों को अनौपचारिक भेंट के लिए आमंत्रित किया था. जाहिर है सियासी सवाल जवाब भी होने थे और हुए भी. इस दौरान पत्रकारों ने पूछा कि बहुप्रतीक्षित निगम मंडल की सूची कहां अटकी है? इस सवाल के जवाब में खंडेलवाल ने बेहद साफगोई से कहा, ''अपने हिस्से का काम हम पूरा कर चुके हैं. अब केन्द्रीय नेतृत्व की मुहर के बाद जल्दी सूची जारी हो जाएगी.'' खंडेलवाल ने कहा, '' हमारी तरफ से नाम फाइनल किए जा चुके हैं. हमारा पहला प्रयास ये है कि संगठन की सभी नियुक्तियां पहले पूर्ण हो जाएं.'' उन्होंने कहा कि एल्डरमैन की नियुक्तियों के बाद ही निगम मंडल की सूची जारी होगी.
इस महीने कार्यसमिति फिर हर तीन महीने में
खंडेलवाल ने बताया कि नए प्रदेश कारिकारिणी की पहली कार्यसमिति की बैठक अप्रैल में होगी. उन्होंने कहा, '' अप्रैल के बाद हर तीन महिने में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी. निगम मंडल की सूची के साथ ही उन्होंने यह भी इशारा किया कि कांग्रेस से बीजेपी में उम्मीदों का आसमान लिए आए उन नेताओं कार्यकर्ताओं को नवाजने के लिए पार्टी का क्या क्राइटेरिया है.
निगम मंडल में नियुक्ति का ये रहेगा क्राइटेरिया
मध्य प्रदेश प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया, '' कांग्रेस से बीजेपी में आए काबिल लोगों को मौका मिलेगा''. उन्होंने ये स्पष्ट किया कि हारे हुए नेताओं, पूर्व मंत्रियों को मौका नहीं मिलेगा. बल्कि युवाओं और काबिल लोगों को ही जगह मिलेगी. यानी तय है कि विधायकों को निगम मंडल में जगह मिल सकती है. अब देखना होगा कि बीजेपी द्वारा निगम मंडल की सूची कब जारी होती है और उसे लेकर पार्टी के अंदर किया प्रतिक्रिया रहती है.


सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल