होली और धार्मिक पात्रों पर आपत्तिजनक बयान से घिरे पूर्व विधायक, बयान पर मचा विवाद
छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर से पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने अपने विवादित बयान से फिर हदें पार कर दी है. हिंदू धर्म के खिलाफ लगातार विवादित टिप्पणी करने वाले इस पूर्व विधायक ने इस बार भगवान विष्णु और होली के त्यौहार पर अभद्र, अपमानजनक और विवादित टिप्पणी की है. पूर्व विधायक ने हिंदुओं के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक होली को घिनौना त्यौहार कहते हुए कहा कि होलिका हमारे समाज की बहन थी और हिरण्यकश्यप दलित थे. इसके साथ ही प्रजापति ने भगवान विष्णु को अपशब्द कहे, जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो हो रहा है.
पूर्व विधायक के लगातार विवादित बयान
छतरपुर के चंदला से पूर्व विधायक व दलित नेता आरडी प्रजापति के विवादित बयानों से हिंदू संगठनों में जबर्दस्त आक्रोश है. बीते कुछ दिनों पहले ही आरडी प्रजापति द्वारा कथावाचक रामभद्राचार्य महाराज की मां पर अभद्र टिप्पणी की गई थी. इतना ही नहीं, पूर्व विधायक ने कथावाचक बाबा बागेश्वर और अनिरुद्धाचार्य महाराज पर भी विवादित टिप्णणी की है. वहीं, इस बार पूर्व विधायक ने हिंदुओं के पवित्र त्यौहार होली को घिनौना बताते हुए भगवान को अपमान किया है.
होलिका और हिरण्यकश्यप को बताया पीड़ित दलित, भक्त प्रहलाद का अपमान
आरडी प्रजापति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो जारी कर कहा, '' होली बहुत ही घिनौना त्यौहार है. होलिका हमारे समाज की बहन थी.'' आरडी प्रजापति ने लगभग 6 मिनट के विवादित वीडियो में मनगढ़ंत कहानी सुनाते हुए कहा कि होली क्यो मनाई जाती है. इस वीडियाो में प्रजापति ने हिरण्यकश्यप को दलितों का राजा बताया और भगवान विष्णु को मनुवादी राजा बताया. इतना ही नहीं पूर्व विधायक ने हिरण्यकश्यप के बेटे व भगवान विष्णु के सबसे बड़े भक्त प्रहलाद और नारद मुनि के खिलाफ बेहद अपमानजनक टिप्पणी की. (नोट- विवादित वीडियो पाठकों की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाए, इसलिए हम इसे प्रदर्शित नहीं कर रहे हैं )
लोग बोले- पूर्व विधायक की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है
हद तो तब हो गई जब पूर्व विधायक ने कहा, '' दलित बहन होलिका के साथ मनुवादी लोगों ने गलत काम किया और फिर उसे जिंदा जला दिया. इसके बाद होली की झूठी कहानी बनाकर त्यौहार मनाया जाता है.'' पूर्व विधायक आरडी प्रजापति के वीडियो डालने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है. सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि इस पूर्व विधायक की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है और इसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने इसके साथ ही सभी धार्मिक ग्रंथों को आग लगा देने की बात कही और कहा कि हम ऐसे ग्रंथो को नहीं मानते.
'समाज में जहर घोल रहे आरडी प्रजापति'
वहीं, जब छतरपुर के धर्म प्रेमी, कथा वाचक सौरभ तिवारी से बात की गई तो उन्होंने कहा, '' पूर्व विधायक आरडी प्रजापति हमेशा विवादित बयान देते हैं. अपनी ओछी राजनीति के लिए समाज मे जहर घोलने का काम करते हैं. जिस तरह उन्होंने ये वीडियो जारी कर हमारे पवित्र त्यौहार होली, हमारे आराध्य भगवान विष्णु और हमारे ग्रंथों को लेकर जो टिप्पणी की है. वह निंदनीय है. इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएंगे, हमारे आराध्य पर ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.''


महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल