भारत के सामने होगी इंग्लैंड की चुनौती, जानें दर्शक कब और कहां देख सकेंगे मैच?
सेमीफाइनल के सफर तक बीच में लडखड़ाने वाली भारतीय टीम के सामने अब इंग्लैंड की चुनौती होगी। भारत को अब गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले टी20 विश्व कप के अंतिम चार के मुकाबले में इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों की चुनौती का सामना करना होगा जिसमें दोनों टीम एक दूसरे पर अपनी श्रेष्ठ साबित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।
स्पिनरों के खिलाफ करना होगा सुधार
टूर्नामेंट की शुरुआत में प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम प्रतियोगिता में मजबूत टीमों के खिलाफ एक भी मैच में शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई। भले ही उसने ग्रुप चरण के अपने सभी मैच जीते लेकिन सुपर आठ में दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार से उसकी कमजोरियां भी सामने आ गई। इसके बाद हालांकि भारतीय टीम ने लचीला दृष्टिकोण अपनाया जिससे वह सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही।
दोनों टीमें एक दूसरे के खेल से परिचित
भारत और इंग्लैंड लगातार तीसरी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में एक-दूसरे का सामना करेंगे। इंग्लैंड ने 2022 में भारत को करारी शिकस्त दी थी। भारत ने 2024 में गुयाना में इसका बदला चुकता कर दिया था। इंग्लैंड को वर्तमान टूर्नामेंट में हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है, जबकि ऑलराउंडर सैम करन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों टीम एक दूसरे के खेल से अच्छी तरह परिचित हैं और ऐसा नहीं कहा जा सकता कि किसी टीम को कुछ विशेष फायदा मिलेगा।सेमीफाइनल जिस पिच पर खेला जाएगा, उस पर अभी तक दो मैच खेले गए हैं। इनमें वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 196 रन का बचाव किया और इटली ने नेपाल को 123 रन पर आउट करने के बाद 10 विकेट से आसान जीत हासिल की थी।हम यहां आपको भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच 05 फरवरी यानी गुरुवार को खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच कहां देख पाएंगे?
टी20 विश्व कप के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी।


‘बच्चे लौटा दो’… दादी की विदाई बनी दर्दनाक हादसा
चुनावी मंच से गरजे योगी: असम में कांग्रेस और UDF को दी कड़ी चुनौती
बर्ड फ्लू की आशंका से हड़कंप, 5 अप्रैल को जांच करेगी टीम
बिना TET नहीं बनेगी बात, शिक्षक भर्ती पर असर
बागदा सीट पर रोमांच: सोमा और मधुपर्णा ठाकुर के बीच कड़ा मुकाबला
दर्शन के बाद ‘स्कूल चलो अभियान’ में शामिल हुए सीएम
CBSE सिलेबस को लेकर बवाल: तमिलनाडु CM स्टालिन का केंद्र पर बड़ा आरोप
केरल की सत्ता पर संकट के संकेत: 40 सीटों पर मछुआरों का गुस्सा बन सकता है निर्णायक
बढ़ता संघर्ष: ईरान का सख्त रुख, US को पीछे हटने का अल्टीमेटम
अमेरिका में बजट बदलाव: रक्षा पर जोर, शिक्षा और विदेशी सहायता में कटौती की तैयारी
आपूर्ति संकट का असर: बोतलबंद पानी महंगा होने की संभावना, उद्योग पर बढ़ा दबाव
सुरक्षा बलों की सफलता: मणिपुर में सीमा क्षेत्र से चार उग्रवादियों को पकड़ा गया