विदेश में बसे मध्य प्रदेशवासियों की मदद को सरकार अलर्ट, चौबीसों घंटे काम करेगा हेल्प डेस्क
भोपाल: अमेरिका-इजराइल ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं. ऐसे में खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेश के लोगों के परिजन काफी परेशान और चिंतित हैं. ऐसे लोगों की मदद के लिए मोहन यादव सरकार ने एक कंट्रोल रूम बनाया है. ये कंट्रोल रूम दिल्ली में मध्य प्रदेश भवन से संचालित हो रहा है.
24x7 कंट्रोल रूम से कर सकते हैं संपर्क
मध्य प्रदेश सरकार ने जारी एक प्रेस नोट में कहा है कि "वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को दृष्टिगत मध्य प्रदेश शासन द्वारा खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए मध्य प्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है. मध्य प्रदेश के निवासी जो खाड़ी देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन, इत्यादि हेतु पहुंचे हों एवं वर्तमान परिस्थितियों में किसी प्रकार की सहायता की अपेक्षा करते हों तो वे कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं. कंट्रोल रूम की सहायता से मध्य प्रदेश शासन द्वारा संबंधितों को भारत सरकार एवं संबंधित अन्य एजेंसियों से संपर्क करते हुए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी."
5 दिन से लगातार जारी है युद्ध
अमेरिका-इजराइल का ईरान पर हमला जारी है. अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले का बुधवार को पांचवा दिन था. ईरान ने भी जवाबी हमला करते हुए खाड़ी के अपने पड़ोसी देशों पर हमला किया है. बुधवार को भी हमले की खबर सामने आई है और फिलहाल युद्ध खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लड़ाई जारी रखने के संकेत दिए हैं. वहीं, इजराइल ने अब लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने पर हमला करने की बात कही है. मंगलवार को लेबनान के हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि बेरूत के आस-पास के इलाकों और दक्षिणी लेबनान में हुए हमलों में कम से कम 52 लोग मारे गए और 154 घायल हुए.


भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
असम में पीएम मोदी का निशाना, शाही परिवार के उम्मीदवारों पर कड़ा तंज
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
वन विभाग की चेतावनी: तोता और कछुआ पालना गैरकानूनी, करें सरेंडर