मामूली रकम के विवाद में खूनी खेल, रायगढ़ में युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो दिन पहले खेत में युवक की लाश मिलने की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने मृतक को उधार दिए गए तीन हजार रुपये वापस मांगने को हत्या का कारण बताया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परसकोल में दो दिन पहले खेत में एक युवक की लाश मिली थी। मृतक की शिनाख्त अनिल कुमार चौहान (35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल यूनिट, साइबर थाना स्टाफ एवं डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर पेट, गले और अन्य स्थानों पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए।
पुलिस पूछताछ में मृतक की बहन खुशबू चौहान ने बताया कि रात में सड़क की ओर से हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनाई दी थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। अगले दिन सुबह खेत में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पैसों के लेन-देन को बताया हत्या का कारण
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक और ग्राम बगबुडवा निवासी राहुल यादव के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। संदेही राहुल यादव (20 वर्ष), निवासी बगबुडवा, खरसिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभ में उसने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किया।
चाकू से कई बार किया वार
आरोपी ने बताया कि दो माह पहले उसने नौकरी लगवाने की बातचीत के एवज में मृतक को 3000 रुपये दिए थे। रकम वापस मांगने पर विवाद हुआ और 28 फरवरी की रात कन्या छात्रावास के पास उसने चाकू से कई वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रमांक सीजी-13-व्ही-8933 से घर लौट गया।
आरोपी को जेल भेजा गया
पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”