प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम: गुस्साए पिता ने JCB चलाकर दामाद का मकान तोड़ा
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां बेटी ने भाग कर शादी रचाई तो पिता बुलडोजर बाबा बनकर दामाद के घर पहुंच गया. बेटी के पिता ने घर पर जेसीबी चलवाकर पूरे मकान को जमींदोज कर दिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गृहस्थी का सारा सामन सड़क पर फेंक दिया
पूरा मामला घाटीगांव थाना इलाके का है. यहां एक पिता अपनी बेटी के लव मैरिज करने से इतना नाराज हुआ कि उसने कानून हाथ में लेकर लड़के वालों के घर पर ही जेसीबी चलवा दी. हमलावरों ने ना सिर्फ घर जमींदोज किया, बल्कि गृहस्थी का सामान भी बाहर फेंक दिया. डर की वजह से पूरा परिवार गांव छोड़कर चला गया. वहीं युवक का परिवार डरा हुआ है और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा है।
देखते ही देखते पूरा घर जमींदोज कर दिया
पुलिस ने बताया है कि गंगोली गांव के रहने वाले राम लखन गुर्जर ने सिरोली गांव की एक युवती के साथ भाग कर प्रेम विवाह कर लिया था. इस प्रेम विवाह से लड़की का पिता गिर्राज गुर्जर ने बदला लेने लड़के के परिवार और उनके घर को निशाना बनाया. युवती का पिता गिर्राज अपने साथियों और जेसीबी मशीन के साथ उनके दरवाजे पर जा धमका. आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी. देखते ही देखते जेसीबी ने पूरे मकान को जमींदोज कर दिया. वही घाटीगांव थाना प्रभारी पुरन शर्मा ने बताया है कि प्रेम विवाह के बाद युवती के परिजनों ने लड़के वालों के घर में तोड़फोड़ की और घर गिरा दिया. शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत