रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि कपल अपनी शादी को ग्रैंड बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके मुताबिक, विजय की मां आज होने वाले संगीत समारोह के दौरान परंपरा के अनुसार रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट करेंगी। साथ ही कपल दो अलग-अलग परंपराओं से शादी करेंगे।
संगीत से पहले मिलेगी रश्मिका को विरासत
कपल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि संगीत समारोह के दौरान विजय की मां माधवी देवरकोंडा परंपरा के अनुसार रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट करेंगी। ये तोहफा सिर्फ गहना नहीं, बल्कि परिवार में बहू के रूप में स्वीकार करने, प्यार और विरासत सौंपने का प्रतीक है।
कोडवा और तेलुगु परंपराओं से होगी शादी
विजय और रश्मिका ने अपनी-अपनी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का सम्मान करते हुए दो अलग-अलग कल्चर से शादी की रस्मों को करेंगे। खबरों के अनुसार, समारोहों में तेलुगु और कोडवा परंपराओं की झलक मिलेगी। पहला समारोह पारंपरिक तेलुगु हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार होगा, जिसे विजय देवरकोंडा का परिवार मानता है। इसके बाद गुरुवार शाम को कोडवा संस्कृति के तहत शादी की रस्में की जाएंगी। रश्मिका कोडवा संस्कृति से आती हैं।
वॉलीबॉल से लेकर विरोश प्रीमियर लीग तक, प्री-वेडिंग में मस्ती कर रहे कपल
विजय रश्मिका के शादी के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। प्री-वेडिंग कार्यक्रमों की कई तस्वीरें सामने आई हैं। जहां कपल ने पूल पार्टी और वॉलीबॉल मैच से लेकर विरोश प्रीमियर लीग तक खेला, जहां दूल्हा और दुल्हन की टीमों ने हाथ में गेंद और बल्ला थामा। अब बारी है ग्रैंड संगीत समारोह की।
26 फरवरी को प्राइवेट समारोह में होगी शादी
रश्मिका और विजय के 26 फरवरी को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने की संभावनाएं हैं। इस समारोह को काफी प्राइवेट रखा जाएगा, जिसमें शामिल होने वाले मेहमानों को भी कई नियमों का पालन करना पड़ेगा। पार्टी में नो मोबाइल फोन पॉलिसी लागू रहेगी, यानी कोई भी अतिथि अपने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन होने की भी चर्चाएं हैं, जिसमें कई सेलेब्स के पहुंचने की उम्मीद है।


पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता