कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील
टीवी शो 'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग' के एक्टर मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन शॉर्ट का निधन हो गया है। वह 42 साल की थीं। टीएमजे के मुताबिक कैथरीन शॉर्ट ने सोमवार रात हॉलीवुड हिल्स में अपने घर पर खुद को गोली मार ली। पड़ोसियों ने मार्टिन के बारे में पुलिस को खबर दी। इसके बाद इमरजेंसी सर्विस और लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट के अधिकारी उनके घर पर पहुंचे।
परिवार ने की गोपनीयता की मांग
शॉर्ट परिवार ने कैथरीन शॉर्ट के निधन की खबर कन्फर्म की। उन्होंने एक बयान में लिखा 'बहुत दुख के साथ हम कैथरीन शॉर्ट के निधन की पुष्टि करते हैं। शॉर्ट परिवार इस घटना से बहुत दुखी है। इस समय गोपनीयता चाहता है। कैथरीन शॉर्ट सभी की प्यारी थीं। उन्हें दुनिया में लाई गई खुशी के लिए याद किया जाएगा।' कैप्टन बने जैकी भगनानी? पत्नी रकुल प्रीत सिंह संग हेलीकॉप्टर में आए नजर; वीडियो देख फैंस ने किए मजेदार कमेंट
फायर डिपार्टमेंट को मिला संभावित सुसाइड कॉल
लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट को सोमवार की शाम को हॉलीवुड हिल्स के एक घर से एक महिला के निधन के बारे में कॉल आया। लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट ने पीपल को कन्फर्म किया कि कॉल एक संभावित सुसाइड के बारे में थी।
करीबी दोस्त का हो चुका निधन
कैथरीन की मौत मार्टिन शॉर्ट के लिए हाल ही में दूसरा बड़ा नुकसान है। इससे पहले पिछले महीने उनकी पुरानी दोस्त कैथरीन ओ'हारा का निधन हो गया था।
कौन थीं कैथरीन?
शॉर्ट परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक, कैथरीन एक प्यारी महिला थीं। वह पब्लिक में कम ही आती थीं। वह शांत स्वभाव की थीं और अकेले रहना पसंद करती थीं। जो लोग उन्हें जानते थे, वे उनके प्यार और दयालुता की वजह से उनका सम्मान करते थे।
मार्टिन शॉर्ट ने अपनी पत्नी नैन्सी डोलमैन के साथ कैथरीन को गोद लिया था। नैन्सी डोलमैन की 2010 में ओवेरियन कैंसर से मौत हो गई थी।


पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता