सक्ती होटल कांड: दिशा मरावी मौत मामले में योगेंद्र साहू गिरफ्तार
Sakti Hotel Case : में 23 वर्षीय दिशा मरावी की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी योगेंद्र साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है, जहां शिवम होटल के कमरा नंबर 105 में युवती के आग से झुलसने की घटना सामने आई थी।
पुलिस के अनुसार, दिशा मरावी को लंबे समय से कथित रूप से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी योगेंद्र साहू युवती के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता था और उस पर दबाव बनाता था। साथ ही जातिगत टिप्पणी और गाली-गलौज के जरिए उसे परेशान किया जाता था, जिससे वह तनाव में थी।
घटना के दिन दिशा अपने दोस्तों से मिलने सिंग ढाबा के ऊपर स्थित शिवम होटल पहुंची थी। आरोप है कि मानसिक तनाव के चलते उसने कमरे में तारपीन तेल डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे बिलासपुर के बर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 1 फरवरी को उसकी मौत हो गई।
मृतका की मां मीना मरावी ने योगेंद्र साहू के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। साथ ही महेंद्र सिदार और आशीष पटेल की संभावित संलिप्तता की आशंका जताई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।


Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान