MP के इस बाजार में 3000 किलो खजूर बना चर्चा का विषय
बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में खजूर बाजार में विदेशी खजूर भी बिक रहे हैं. यहां पर ₹120 से लेकर ₹3000 kg तक का खजूर मिल रहा है. इराक और ईरान के खजूर भी लोग पसंद कर रहे हैं. क्विंटलों में रोजाना खपत हो रही है. बाजार के अमीर बागवान ने बताया कि यह जिले का सबसे बेस्ट खजूर बाजार है. हमारे यहां पर करीब 80 वैरायटी के खजूर मिल रहे हैं. हमारे यहां ऐसा खजूर भी है, यदि कोई व्यक्ति एक खजूर सुबह के समय में खा लेता है तो उसे दिनभर भूख नहीं लगती है. इस बाजार में करीब 50 से अधिक दुकानें हैं, जहां पर खजूर मिल रहे हैं।
इराक-ईरान वाले खजूर की डिमांड
खजूर दुकान संचालक अब्दुल सादिक बागवान ने बताया, बुरहानपुर जिले के पाला बाजार क्षेत्र में सबसे सस्ता खजूर बाजार लगा है. यहां पर कम दाम पर ड्राई फ्रूट और खजूर मिल रहे हैं. इस बार इराक और ईरान का खजूर बुरहानपुर जिले में सबसे अधिक डिमांड पर है. हमारे यहां पर ₹120 से लेकर ₹3000 किलो तक का खजूर है. रमजान की वजह से रोजदार खजूर से ही रोजा खोलते हैं, इसलिए क्विंटलों में खपत हो रही है. रोजदार सबसे अधिक इराक और ईरान के खजूर को खाना पसंद कर रहे हैं. क्योंकि, इस खजूर की खासियत होती है कि एक व्यक्ति यदि एक खजूर खा लेता है तो उसको सुबह से शाम तक भूख नहीं लगती है. रोजगार इस खजूर से ही रोजा खोलते हैं, इसलिए खजूर की डिमांड बढ़ रही है।
बाजार में 80 वैरायटी के खजूर
बाजार में करीब 80 वैरायटी के खजूर मिल रहे हैं. इराक और ईरान से आने वाले खजूर की पांच तरह की क्वालिटी है. इसके दाम अधिक हैं, जो ₹3000 किलो तक हैं. लेकिन, इस खजूर की खासियत है कि यह खजूर करीब 3 से 4 इंच का होता है. लंबा होता है और इसमें गुठली छोटी निकलती है. देखने में काले कलर का होता है. लोग इसको सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं. डॉक्टर भी गर्मी में खजूर खाने की सलाह देते हैं, इसलिए लोग उसको सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं।


Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान