बेहद फूडी हैं प्रभास; मुंबई में शूटिंग के दौरान निर्देशक के लिए चेन्नई से मंगाया था खाना; दिलचस्प है किस्सा
अभिनेता प्रभास अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। एक्टिंग के अलावा उन्हें खान-पान का काफी शौक है। यूं तो प्रभास काफी शर्मीले स्वभाव के हैं। मगर, इंटरव्यू में जब उनसे खाने को लेकर चर्चा की जाए तो वे इस पर खुलकर बोलते हैं। हाल ही में संतोष शोभन और मानसा वाराणसी ने अपनी हालिया रिलीज 'कपल फ्रेंडली' के प्रमोशन के दौरान प्रभास से बात की। इस दौरान बाहुबली एक्टर ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया।
मुंबई में शूटिंग और चेन्नई से मंगाया खाना
दरअसल, बातचीत के दौरान प्रभास ने बताया कि वे अपने चीट डेज पर दूसरे राज्यों का खाना ऑर्डर करते हैं। संतोष ने प्रभास से पूछा कि क्या यह सच है कि जब भी उनका मन करता है, वे दूसरे राज्यों का खाना भी मंगाते हैं। प्रभास ने इस बात की पुष्टि करते हुए एक उदाहरण भी दिया। उन्होंने खुशी से कहा, 'जब मैं मुंबई में 'आदिपुरुष' की शूटिंग कर रहा था, तो वह मेरा चीट मील डे था। मैं ओम राउत के साथ था। मैंने उनसे कहा कि मुंबई नहीं, मैं उन्हें कहीं और से स्पेशल खाना मंगाकर खिलाऊंगा। मैंने कहा कि मैं चेन्नई का खाना मंगवा रहा हूं'।
प्रभास की बात सुन ओम राउत रह गए थे हैरान
प्रभास ने आगे कहा, 'वे खाने का इंतजार करते रहे और इसमें घंटों लग रहे थे। मैं उन्हें कुछ और खाने नहीं दे रहा था'। जब ओम राउस ने प्रभास से इतने लंबे इंतजार के बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि खाना असल में चेन्नई से लाया जा रहा है। मुंबई के किसी रेस्टोरेंट से नहीं। एक्टर ने हंसते हुए कहा, 'वे हैरान रह गए। उन्हें लगा था कि मैं उनके लिए मुंबई के किसी रेस्टोरेंट से खाना मंगा रहा हूं। मैंने उन्हें समझाया कि कोई चेन्नई से फ्लाइट में हमारे लिए एक कैरिज (लंचबॉक्स) में गर्म खाना ला रहा है। ओम ने कहा, 'मैंने अपनी जिंदगी में तुम्हारे जैसा कोई नहीं देखा। वह इंसान कैरिज वाली फ्लाइट में चढ़ा। मसाले की खुशबू आ रही थी और फिर भी हमारे लिए गर्म खाना लाया'।
लोग पूछते हैं- 'किस राज्य से खाना मंगवा रहे हो'?
प्रभास ने यह भी बताया कि वह खाना दूसरी जगहों से क्यों मंगाते हैं? उन्होंने कहा, 'हमें हैदराबाद में खाना मिलता है, लेकिन उसमें वह ऑथेंटिसिटी नहीं होती। जब भी मेरे चीट डे होते हैं तो लोग मजाक करते हैं कि मेरा खाना किस राज्य से आएगा'। प्रभास के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उन्हें हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' में देखा गया था, जो मकर संक्रांति पर रिलीज हुई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।


लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
हेल्थ चेकअप की पूरी लिस्ट, सालाना जांच क्यों है जरूरी
कांग्रेस नेता केके मिश्रा का विवादित बयान, पार्टी के भीतर ही मचा बवाल
प्लास्टिक स्ट्रॉ से पीना पड़ सकता है भारी, जानें नुकसान
722 उम्मीदवारों की किस्मत का दिन, असम में किसके सिर सजेगा ताज
30 के बाद बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा, रहें सतर्क
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का हमला, नाटो और सहयोगियों पर उठाए सवाल