राम राजा मंदिर में अब कैशलेस व्यवस्था, श्रद्धालु कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान
Ram Raja Temple: विश्व प्रसिद्ध श्रीराम राजा सरकार की नगरी जहां नए स्वरूप में सामने आ रही है तो यहां की व्यवस्थाएं भी हाईटेक होती जा रही हैं। प्रशासन द्वारा अब यहां पर दी जाने वाली सेवाओं के बदले किए जाने वाले भुगतान एवं मंदिर के आय-व्यय को पारदर्शी रखने के लिए आईटीएमएस 2.0 के तहत भुगतान की सुविधा भी शुरू की जा रही है। इसके लिए प्रबंधन यहां पर 8 मोजंबी मशीन लगाने जा रहा है। इसके बाद यहां पर बड़े मॉल में होने वाली बिलिंग के जैसी ही सुविधा श्रद्धालुओं को मिलने लगेगी।
राम राजा मंदिर ओरछा(Ram Raja Temple) की व्यवस्थाओं को अब विश्व स्तरीय किया जा रहा है। इसके तहत प्रशासन ने एनआईसी की मदद से यहां पर मिलने वाली सुविधाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक करने के लिए काम शुरू कर दिया है। यह काम देखने वाले एनआईसी के डीआईओ अविनाश पाठक ने बताया कि यहां पर पूरा काम अब एसबीआई के गेट वे से होगा और एसबीआई द्वारा मंदिर में किए जाने वाले भुगतान को श्रद्धालुओं को सुविधाजनक बनाने के लिए 8 मोजंबी मशीन प्रदान कर रहा है। इस मशीन की सुविधा से श्रद्धालुओं द्वारा जो भी सेवा ली जाएगी, उसके भुगतान के लिए मशीन की स्क्रीन पर 120 सेकेंड के लिए डायनेमिक क्यूआर कोर्ड जनरेट होगा। लोग उसे अपने मोबाइल में किसी भी यूपीआई के माध्यम से स्केन कर भुगतान कर सकेंगे। भुगतान होते ही ऑटोमेटिक पेमेंट स्लिप जनरेट होगी।
क्यूआर रीडर से होगी रीड
उन्होंने बताया कि श्रद्धालु काउंटर से जाकर सेवाओं का भुगतान करेंगे इसके बाद जहां से सेवाएं मिलनी है, वहां पर स्लिप दिखाकर सेवा का लाभ लेंगे। इसके लिए हर काउंटर पर क्यूआर रीडर मशीन भी उपलब्ध होगी। ऐसे में कर्मचारी इस स्लिप पर बने क्यूआर कोड को पढ़ सकेंगे कि इस सेवा का लाभ पहले से ही तो नहीं ले लिया गया है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अनियमितता भी नहीं होगी। साथ ही लोगों को भी किसी भी यूपीआई के माध्यम से भुगतान की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि अब तक मंदिर में क्यूआर कोर्ड एवं यूपीआई से भुगतान की सुविधा न होने से कई श्रद्धालु सेवाओं का लाभ भी नहीं ले पाते थे।
हर कोई देख सकेगा लेखा-जोखा
उन्होंने बताया कि इसमें मंदिर के एप में भी सेवा दी गई है। इस एप की सुविधा से कोई भी श्रद्धालु मंदिर में होने वाली सेवा का पूरा ब्यौरा, प्रतिदिन की आय-व्यय को देख सकता है। एक प्रकार से मंदिर की पूरी व्यवस्था पारदर्शी होगी। संभवता यह पहला मंदिर होगा, जहां के हर आय-व्यय की जानकारी हर श्रद्धालु को होगी।


सियासी बयान से मचा हंगामा: हरीश रावत बोले—हां मैं तांत्रिक हूं और घमंडी हूं
छोटी रकम, बड़ी सजा; हाई कोर्ट ने 25 साल बाद दिया न्याय
वोटर लिस्ट में भारी बदलाव: 12 राज्यों में 7.2 करोड़ नाम हटे, नेट 5.2 करोड़ की गिरावट
IPL में दिखा अनोखा नजारा, भाई के विकेट पर भाई का जश्न
घर-घर पहुंचेगी टीम, छत्तीसगढ़ में जनगणना का काम जल्द शुरू
सीट नंबर अलॉट, लेकिन कोच गायब; रेलवे की बड़ी लापरवाही
रथ यात्रा डेट को लेकर विवाद, जगन्नाथ मंदिर प्रशासन और इस्कॉन आमने-सामने
डगआउट में फोन इस्तेमाल पर एक्शन, BCCI ने भेजा कारण बताओ नोटिस
दर्दनाक यमुना हादसा: एक और शव मिला, नाव दुर्घटना में मौत का आंकड़ा 15 तक पहुंचा
देश की विकास यात्रा पर जोर: प्रधानमंत्री मोदी बोले—भारत जल्द लेगा ऐतिहासिक फैसला
फिल्म इंडस्ट्री को राहत, ‘जन नायकन’ लीक केस में पुलिस का बड़ा कदम