T20 World Cup में भारत के साथ मैच खेलने को तैयार पाकिस्तान, ICC के सामने रखी 3 शर्त, नहीं मानेगा इंडिया!
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर संकट के काले बादल छाए हुए हैं. इस मेगा ईवेंट में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था. हालांकि कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के साथ मैच खेलने को तैयार हो गया है और इसके लिए उसने आईसीसी के सामने तीन डिमांड रखी है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्या रखी शर्त?
सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने बीते दिन रविवार को आईसीसी के साथ मीटिंग की है, जिसमें उन्होंने भारत के खिलाफ मैच खेलने पर सहमति जताई है. हालांकि, इसके लिए उन्होंने आईसीसी के सामने तीन शर्त रखी है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, नकवी ने अपनी पहली शर्त में वर्ल्ड बॉडी से ज्यादा रेवेन्यू शेयर करने की मांग की है.दूसरी शर्त के तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच बाईलेटरल सीरीज फिर से शुरू करने की मांग रखी है. बता दें, भारत और पाकिस्तान अभी सिर्फ आईसीसी और एशिया कप जैसे टूर्नामेंट्स में एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं. दोनों देशों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए बाईलेटरल सीरीज बंद कर दी गई थी, जिसे पाकिस्तान ने फिर से शुरू करने की मांग कर दी है. दोनों देशों के बीच 2012 में आखिरी बाईलेटरल सीरीज खेली गई थी. ऐसे में भारत शायद ही पाकिस्तान की यह शर्ते माने.
इसके अलावा पीसीबी ने अपनी तीसरी शर्त में कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएं.
एशिया कप में नहीं मिलाया हाथ
आपको बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव और आतंकी हमलों का प्रभाव क्रिकेट के मैदान में भी देखने को मिला. पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था और भारतीय खिलाड़ियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए एशिया कप 2025 के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. इसके अलावा भारतीय टीम ने जीती हुई ट्रॉफी भी मोहसिन नकवी के हाथों से नहीं ली थी.


स्मार्ट गवर्नेंस की मिसाल बना जबलपुर, पूरे प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान
कुदरत का 'डबल रोल': कहीं सूरज उगल रहा आग, तो कहीं बादलों ने थामी बागडोर
मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी का शिकंजा, करीबियों के घर भी रेड
सपा और कांग्रेस पर मायावती का तीखा प्रहार, महिला आरक्षण बना मुद्दा
लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
रेलवे की लापरवाही उजागर, बीच रास्ते रुकी मालगाड़ी से लगा जाम
परिसीमन विवाद: काले झंडे, बिल की कॉपी जलाकर विरोध, स्टालिन के प्रदर्शन से गरमाई राजनीति
वर्ल्ड कप मैच पर संकट, कनाडा टीम की भूमिका पर जांच
तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ
बुमराह की गेंदबाजी क्यों नहीं कर पा रही असर? सामने आई बड़ी वजह
d4vd की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, 14 साल की लड़की की मौत से जुड़ा मामला
अब नहीं रही परेशानी, सेजाडीह गांव तक पहुंचा विकास