नरसिंहपुर पुलिस ने दिखाई सख्ती और व्यंग्य, तस्कर पर रखा एक रुपये का इनाम
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर का एक शराब तस्कर, जिसपर 14 केस दर्ज हैं. पुलिस अभी तक उसको पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी है. इसलिए पुलिस ने अपराधी पर इनाम घोषित किया है. अब आप सोचेंगे जब शातिर अपराधी को पुलिस पकड़ नहीं पा रही है तो उस पर बड़ा इनाम रखा होगा. लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है. पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए जो इनाम रखा है, उसकी धनराशि सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. पुलिस ने फरार शराब तस्कर धनराज पर एक रुपये का इनाम घोषित किया है।
थार से बरामद हुई शराब
पूरा मामला 9 जनवरी 2026 का है. नरसिंहपुर की करेली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थार गाड़ी से शराब तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की, लेकिन तभी ड्राइवर गाड़ी को लेकर भागने लगा. हालांकि आरोपी ज्यादा दूर तक भाग नहीं सके और पुलिस ने पीछा करके उन्हें दबोच लिया. इस दौरान गाडी़ से 44 पेटी शारब बरामद की, साथ ही आरोपी सुरेंद्र लोधी और सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस दौरान मास्टरमाइंड धनराज लोधी भागने में कामयाब रहा. काफी कोशिश करने के बाद भी पुलिस आरोपी धनराज लोधी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
सोची समझी रणनीति के तहत एक रुपये इनाम रखा
पुलिस ने फरार बदमाश धनराज लोधी पर एक रुपये इनाम रखा है. एक रुपये इनाम रखने के पीछे पुलिस की सोची समझी रणनीति है. दरअसल का माना है कि एक रुपये इनाम रखने से लोगों का ध्यान आकर्षित होगा. इससे आरोपी को पकड़ने में आसानी होगी।
सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा
पुलिस का कहना है कि बदमाश धनराज की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा. धनराज पर कुल 14 मामले दर्ज हैं. इनमें मारपीट से लेकर शराब तस्करी तक के केस शामिल हैं. कई इलाकों में चल रहे शराब तस्करी के धंधे का वह मुख्य सरगना है।


शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार