रीवा में यूट्यूबर मनीष पटेल पर FIR दर्ज, ब्राह्मणों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
MP News: मध्य प्रदेश में रीवा के यू-ट्यूबर मनीष पटेल के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बीएनएस की धारा 196 (ए), 353 (2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. बताया गया है कि मनीष पटेल द्वारा गत दिवस सोशल मीडिया में जाति विशेष और महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी.
ब्राह्मण समाज ने जताया था विरोध
यह मामला जैसे ही लोगों की नजर में आया तो ब्राह्मण समुदाय द्वारा इसका विरोध किया जाने लगा. बीते दिन फरियादी समेत समुदाय के लोगों द्वारा मामले की शिकायत सिविल लाइंस में की
गई थी. मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने इस मामले में मनीष पटेल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. बताया गया है कि पूर्व में भी इनके द्वारा कई विवादित पोस्ट की गई थी. जिसका विरोध भी सामाजिक संगठनों द्वारा किया गया, लेकिन मामला थाने तक नहीं पहुंचे.
लोगों की भावनाएं आहत हुईं
गौरतलब है कि इस मामले में सोशल मीडिया में काफी आपत्ति की गई. इसके अलावा ऐसा बताया गया है कि मनीष द्वारा पूर्व में भी कई ऐसे कंटेंट बनाए गए हैं, जिनसे लोगों की भावनाएं आहत होती थीं. लोगों द्वारा पूर्व में कई बार इन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसके बाद भी वह आपत्तिजनक कंटेंट बनाते रहे.
ब्राह्मण समाज ने की थी शिकायत
गुस्साए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने इसके पहले सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंपा था. समाज के लोगों का कहना है कि मनीष पटेल अक्सर कॉमेडी के नाम पर धार्मिक संस्कारों और जातियों का मजाक उड़ाते हैं. हाल ही में UGC और आरक्षण के मुद्दों को लेकर विंध्य क्षेत्र में पहले ही संवेदनशीलता बनी हुई है, ऐसे में इस तरह का वीडियो आग में घी डालने का काम कर रहा है.


राशिफल 5 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Kerala में माकपा में दरार, सुधाकरण ने सीएम Pinarayi Vijayan पर साधा निशाना
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास