मौसम का कहर: प्रदेश में कोहरा और बारिश दोनों का असर
लखनऊ|उत्तर प्रदेश में रविवार से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। पश्चिमी जिलों से शुरू हुई बारिश का दायरा बुंदेलखंड, मध्यांचल और अवध क्षेत्र तक फैल गया। मंगलवार तड़के बुंदेलखंड के हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, झांसी और ललितपुर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या और रायबरेली में भी मध्यम बारिश हुई।राजधानी लखनऊ समेत अवध के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलीं, जिससे ठंडक बढ़ गई। उन्नाव, चित्रकूट, हरदोई और इटावा में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी सूचना मिली है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बुंदेलखंड और प्रयागराज मंडल सहित प्रदेश के 21 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि बुधवार से प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद प्रदेश में बारिश की संभावना कम रहेगी, लेकिन तराई क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में ओले भी पड़ सकते हैं। मंगलवार को हुई बारिश के साथ लखनऊ के कुछ हिस्सों में ओले गिरे थे। आज भी अवध के कई हिस्सों में इसी तरह के पूर्वानुमान हैं।
यहां है अध्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में
प्रदेश में यह जिला रहा सबसे ठंडा
यूपी में लगातार बढ़ रही है सर्दी।
मंगलवार को हमीरपुर में सर्वाधिक 9 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं जालाैन में 7.2 मिमी और लखनऊ में 7 मिमी बारिश हुई। अलीगढ़, आगरा, बरेली और गोरखपुर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य तकसिमट गई। 26.5 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ वाराणसी और गाजीपुर सबसे गर्म रहा। वहीं 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बुलंदशहर सबसे ठंडा रहा।सवेरा होते ही अंधेरा सा छाया, गरज-चमक के साथ हुई बारिश राजधानी में मंगलवार सुबह मौसम ने करवट ली। सवेरा होने के बाद सुबह नौ बजे घने बादलों ने कुछ इस तरह घेरा कि दिन में रात का अहसास होने लगा। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।बारिश और तेज हवाओं के कारण सड़क पर चल रहे लोग जहां-तहां रुकने के लिए मजबूर हो गए। लोगों ने बारिश से बचने के लिए पेड़ों और दुकानों की शेड का सहारा लिया। स्कूल, दफ्तर और रोजमर्रा के कामों के लिए निकले लोगों को परेशानी भी हुए। बहुत से लोग छाता या रेनकोट न होने के कारण भीग भी गए। सड़क किनारे पटरियों की तरफ जलभराव भी हो गया।बीकेटी में छोटे ओले गिरने की सूचना भी मिली। हालांकि, ओले गिरने की पुष्टि नहीं हो सकी। लखनऊ में शाम तक 7 मिमी बारिश दर्ज हुई। बारिश के कारण अधिकतम तापमान पर पारा करीब 6 डिग्री लुढ़क गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर होगा। इसके बाद राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह के वक्त कोहरा देखने को मिल सकता है। रात के तापमान में हल्की गिरावट आने के संकेत भी हैं जिससे रात की ठंड में कुछ इजाफा होगा। दिन में मौसम सामान्य रहेगा। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 5.9 डिग्री की गिरावट के साथ 20.4 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 1.3 डिग्री की कमी के साथ 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी