सहारा कर्मचारियों की लड़ाई रंग लाई, सुमित राय की सहारा मीडिया से छुट्टी
लखनऊ/नई दिल्ली। सहारा इंडिया परिवार में एक अहम प्रशासनिक बदलाव के तहत सहारा मीडिया के हेड और सीईओ सुमित राय को उनके पद से हटाकर सहारा इंडिया के कमांड ऑफिस, लखनऊ में अटैच कर दिया गया है। इस आदेश के बाद सहारा मीडिया कर्मचारियों में खुशी की लहर देखी जा रही है और इसे कर्मचारियों के लंबे आंदोलन की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है। सहारा इंडिया की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, सुमित राय (Executive Director, SIMC Delhi/NCR) को तत्काल प्रभाव से कॉरपोरेट HR, लखनऊ के अधीन कर दिया गया है और उन्हें तीन दिन के भीतर लखनऊ में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। अटैचमेंट की अवधि के दौरान वे एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आर.एस. दूबे को रिपोर्ट करेंगे। यह आदेश उच्च प्रबंधन की स्वीकृति से जारी किया गया है।
कर्मचारियों के आंदोलन से जुड़ा मामला
सहारा मीडिया के कर्मचारियों का बीते कई महीनों से नई दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, पटना और देहरादून में लगातार आंदोलन चल रहा था। कर्मचारियों की प्रमुख मांग थी कि उन्हें सीधे सहारा इंडिया के शीर्ष प्रबंधन से बातचीत का मौका मिले और उनके लंबित मुद्दों—जैसे वेतन, सर्विस कंडीशन और भविष्य की भूमिका—पर स्पष्ट निर्णय हो। मीडियाकर्मियों का आरोप रहा है कि सुमित राय मैनेजमेंट और कर्मचारियों के बीच एक बड़ी बाधा बने हुए थे और कर्मचारियों की बात उच्च प्रबंधन तक ठीक से नहीं पहुंचने दे रहे थे। इसी कारण उन्हें हटाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी।
क्यों हटाए गए सुमित राय? दो तरह के दावे
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर फिलहाल दो तरह की बातें सामने आ रही हैं
पहला दावा यह है कि कर्मचारियों के लगातार आंदोलन और दबाव के चलते उच्च प्रबंधन ने सुमित राय को सहारा मीडिया से हटाकर कमांड ऑफिस लखनऊ अटैच कर दिया।
दूसरा दावा यह है कि खुद सुमित राय ने आंदोलन से परेशान होकर उच्च प्रबंधन से अनुरोध किया और स्वेच्छा से सहारा इंडिया में अटैच होने की मांग की।
हालांकि, सहारा प्रबंधन की ओर से अभी तक इस फैसले के पीछे की आधिकारिक वजह सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं की गई है।

कर्मचारियों में खुशी, मैनेजमेंट से सीधी बात का रास्ता खुला
सहारा मीडिया कर्मचारियों का कहना है कि सुमित राय के हटने के बाद अब वे सीधे सहारा इंडिया के शीर्ष प्रबंधन से संवाद कर सकेंगे। कर्मचारियों के अनुसार, यह फैसला सिर्फ एक व्यक्ति के ट्रांसफर का नहीं, बल्कि पूरे मीडिया यूनिट के भविष्य से जुड़ा अहम मोड़ है। कर्मचारियों ने इसे “बड़ी संस्थागत जीत” बताया है और कहा है कि अब उनकी समस्याएं बिना किसी फिल्टर के सीधे मैनेजमेंट तक पहुंचेंगी।
अगला मीडिया हेड कौन?
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि सहारा मीडिया का अगला हेड कौन होगा। इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक, सहारा प्रबंधन जल्द ही मीडिया यूनिट के लिए नया नेतृत्व तय कर सकता है। कुल मिलाकर, सुमित राय को सहारा मीडिया से हटाकर लखनऊ कमांड ऑफिस भेजा जाना न सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला है, बल्कि इसे सहारा मीडिया के इतिहास में कर्मचारियों के आंदोलन से जुड़ा एक निर्णायक मोड़ माना जा रहा है।


वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड