टीजर से पहले सामने आया ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर, रणवीर सिंह बोले- ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है’
धुरंधर 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस फिल्म के टीजर को लेकर काफी उत्साहित हैं। कल रणवीर सिंह ने हिंट दी थी कि ‘धुरंधर 2’ का टीजर आज दोपहर में 12 बजकर 12 मिनट पर जारी किया जाएगा। अब टीजर से पहले रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया है।
हमजा के किरदार में दिखे रणवीर
टीजर रिलीज से कुछ घंटे पहले ही रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में रणवीर सिंह लंबे बालों वाले लुक में ही नजर आ रहे हैं। लाल रंग के बैकग्राउंड में जबरदस्त बारिश हो रही है और बीच में रणवीर सिंह इंटेंस लुक देते हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में रणवीर ने लिखा, ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।’ इसके साथ ही फिल्म की रिलीज को लेकर भी सारी दुविधाएं दूर हो गई हैं। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर में रणवीर हमजा अली मजारी एक दमदार और गंभीर लुक में ही दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
पोस्टर देख टीजर के लिए बढ़ा उत्साह
पोस्टर साझा करते हुए रणवीर ने इंटरनेट पर याद दिलाया कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर आज दोपहर 12:12 बजे रिलीज होगा। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का अलग-अलग भाषाओं में पोस्टर सामने आया है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पोस्टर सामने आने के बाद अब फिल्म और टीजर को लेकर लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया है।
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका ने पति पर लगाया चीटिंग का आरोप, रोते हुए वीडियो किया वायरल; यूजर्स बोले- ड्रामा बंद करो
अभी जारी है ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग
‘धुरंधर 2’ की शूटिंग अभी भी जारी है। मुंबई से हाल ही में सामने आई बिहाइंड-द-सीन तस्वीरों में मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) और एसपी असलम चौधरी (संजय दत्त) को तनावपूर्ण स्थिति में दिखाया गया है, जिससे प्रशंसकों के बीच कहानी को लेकर अटकलें लगने लगी हैं। सीक्वल में हमजा के बदले पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और 'बड़े साहब' की असली पहचान उजागर की जाएगी। इसमें जसकिरत सिंह रंगी (हमजा का असली नाम) की पृष्ठभूमि पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।


ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी