छुट्टी से लौटते ही बच्चों के चरित्र निर्माण पर बोले विजयवर्गीय, एमपी की राजनीति में हलचल
इंदौर। मध्य प्रदेश के नगर विकास मंत्री बौखलाए कैलाश विजयवर्गीय छुट्टी से लौट आए हैं। अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में वह दिखने लगे हैं। इंदौर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में वह पहुंचे थे। उन्होंने एक बयान दिया है, जिससे एमपी में सियासी तूफान आ गया है। कैलाश विजयवर्गीय वहां स्कूली शिक्षा और बच्चों के चरित्र निर्माण पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मंच से एक उदाहरण देते हुए कहा कि अगर पिता पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर है और बेटे को कपड़े ठेकेदार दिलवाएं तो ऐसे में चरित्र निर्माण कैसे होगा। अब इस बयान की चर्चा हर तरफ हो रही है। आखिर कैलाश विजयवर्गीय ने इशारों इशारों में किसे घेरा है। वह भागीरथपुरा की घटना के बाद से चुप्पी साधे हुए थे। छुट्टी से लौटने के बाद पहली बार उनका बड़ा बयान आया है। गौरतलब है कि कैलाश विजयवर्गीय अपने बेबाक बयान के लिए जाने जाते हैं। वह बयानों की वजह से ही सुर्खियों में रहते हैं। कई बार उनके बयान से भारतीय जनता पार्टी भी असहज हो जाती हैं। इंदौर की घटना के दौरान उनका घंटा वाले बयान की भी खूब चर्चा हुई थी।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”