CG News: अंबिकापुर में धर्मांतरण मामले में रिटायर्ड महिला डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार
CG News : अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। गांधीनगर पुलिस ने धर्मांतरण के गंभीर मामले में रिटायर्ड महिला डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया। यह मामला सरगुजा संभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्या है पूरा मामला?
गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, मठपारा निवासी रोशन तिवारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ओमेगा टोप्पो अपने घर पर बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र कर हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रही थीं और उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 270, 299 बीएनएस और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की धारा 5 (क) के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन ओमेगा टोप्पो लगातार फरार चल रही थीं।
गिरफ्तारी के दौरान हुआ हंगामा
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि ओमेगा टोप्पो अपने घर पर मौजूद हैं। जब पुलिस टीम उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची, तो उन्होंने पुलिस को रोकने की कोशिश की। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी नोटिस जारी कर उन्हें हिरासत में लिया।


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा